फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: दरभंगा में एम्स निर्माण कार्य शुरू, पहले फेज में भूमि की घेराबंदी का काम जारी; मंत्रियों ने लिया जायजा

Wed, 23 Apr 2025 05:49 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Darbhanga AIIMS: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि आज से दरभंगा एम्स के निर्माण कार्य की आधिकारिक शुरुआत हो चुकी है। पहले चरण में भूमि की घेराबंदी की जा रही है, इसके पूरा होते ही भवन निर्माण शुरू होगा। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
एम्स निर्माण स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री मंगल पांडेय, संजय सरावगी और सांसद गोपाल जी ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार को दूसरा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) मिलने की दिशा में आखिरकार ठोस पहल शुरू हो गई है। दरभंगा में प्रस्तावित एम्स के निर्माण स्थल पर पहले फेज में चारदीवारी (बाउंड्री वॉल) बनाने का कार्य विधिवत रूप से शुरू कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मधुबनी में प्रस्तावित रैली से एक दिन पहले यह निर्माण कार्य शुरू हुआ है, जिससे मिथिलांचलवासियों में उत्साह और उम्मीद की लहर दौड़ पड़ी है।

विज्ञापन

 
मंत्रियों और सांसद ने किया स्थल का निरीक्षण
बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी और दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर निर्माण स्थल पर पहुंचे और कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान दरभंगा के जिलाधिकारी राजीव रोशन सहित जिला प्रशासन के तमाम आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। मंत्री ने निर्माण स्थल का व्यापक भ्रमण किया और अधिकारियों से एम्स निर्माण की विस्तृत जानकारी ली।

यह भी पढ़ें- Pahalgam Attack: आतंकी हमले पर बिहार में आक्रोश, मुस्लिम समुदाय ने कहा- पाकिस्तान में घुसकर मारना पड़े तो मारो
विज्ञापन

 
निर्माण कार्य में जुटी राइट्स कंपनी
एम्स निर्माण की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की ओर से राइट्स कंपनी को सौंपी गई है। कंपनी ने बुधवार से जेसीबी मशीन और निर्माण उपकरणों के साथ दर्जनों श्रमिकों की मदद से कार्य शुरू कर दिया है। प्रथम चरण में भूमि की चारदीवारी बनाई जा रही है, जिसके पूरा होते ही भवन निर्माण की प्रक्रिया भी आरंभ हो जाएगी।
 
मिथिलांचल को मिलेगा समर्पित चिकित्सा संस्थान
दरभंगा एम्स का निर्माण 1,265 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। यह संस्थान बनने के बाद पूरे मिथिलांचल सहित उत्तर बिहार के करोड़ों लोगों के लिए चिकित्सा के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात साबित होगा। अब तक गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए दिल्ली, पटना या अन्य राज्यों की ओर रुख करने वाले लोगों को अब दरभंगा में ही विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।
 
स्वास्थ्य मंत्री ने दिए निर्देश
मीडिया से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि आज से दरभंगा एम्स के निर्माण कार्य की आधिकारिक शुरुआत हो चुकी है। पहले चरण में भूमि की घेराबंदी की जा रही है, इसके पूरा होते ही भवन निर्माण शुरू होगा। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार दोनों मिलकर एम्स को शीघ्र तैयार करने के लिए कटिबद्ध हैं। उन्होंने यह भी जोड़ा कि एम्स बनने के बाद मिथिलांचल के लोगों को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Bihar News: आर्मी जवान की पत्नी को अपराधियों ने खिड़की से मारी गोली, हालत गंभीर; देसी कट्टा-जिंदा कारतूस बरामद
विज्ञापन

 
स्थानीय लोगों में खुशी, जताई उम्मीद
एम्स निर्माण की शुरुआत से स्थानीय लोगों में भी जबरदस्त खुशी देखी जा रही है। वर्षों से प्रतीक्षित इस परियोजना की धरातल पर शुरुआत होते देख लोगों को विश्वास हो चला है कि अब उन्हें अपने ही क्षेत्र में आधुनिक इलाज और चिकित्सा सुविधा मिलने लगेगी।
 
दरअसल, दरभंगा एम्स का मामला लंबे समय से लेटलतीफी का शिकार रहा है, लेकिन अब सरकार की सक्रियता और प्रशासनिक तत्परता से निर्माण कार्य में तेजी आई है। अधिकारियों द्वारा लगाए गए नक्शों के जरिए योजनाओं की व्यापक जानकारी दी गई और मौके पर ही जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए गए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें