फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : जयनगर में शिक्षक का छात्रा संग अशोभनीय वीडियो वायरल, अभिभावकों में गुस्सा; मामले की जांच शुरू

Tue, 12 Aug 2025 03:17 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar News In Hindi : एक निजी कोचिंग के शिक्षक का एक अशोभनीय वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, पीड़ित पक्ष की ओर से शिक्षक पर एफआईआर दर्ज करा दी गई है। वहीं, शिक्षक की इस शर्मनाक हरकत को लेकर अभिभावकों में गुस्सा बना हुआ है। 
विज्ञापन
जयनगर से एक शर्मसार करने वाला वीडियो आया है, आरोपी पर कार्रवाई की मांग की जा रही है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar News In Hindi : बिहार के मधुबनी जिले के सीमावर्ती क्षेत्र जयनगर से एक शर्मसार करने वाली घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में, एक कोचिंग शिक्षक को छात्रा के साथ अशोभनीय हरकत करते हुए स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो जयनगर के भेलवा चौक गली स्थित मैथमेटिक्स नामक कोचिंग संस्थान से जुड़ा है। शिक्षक का नाम राकेश बताया जा रहा है।
विज्ञापन


यह पहला मौका नहीं है, जब इस कोचिंग का नाम विवादों में आया हो। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कुछ साल पहले भी इसी शिक्षक पर अशोभनीय कृत्य का आरोप लगा था। उस समय पीड़ित पक्ष ने एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसके बाद राकेश को जेल भी जाना पड़ा था। अब फिर से इस तरह की शर्मनाक हरकत का सामने आना लोगों के आक्रोश का कारण बन गया है।

दोषी शिक्षक की तत्काल गिरफ्तारी मांग

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दोषी शिक्षक की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसे शिक्षकों को उदाहरणात्मक सजा दी जानी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी गुरु इस तरह की हरकत करने से पहले सौ बार सोचे। अभिभावकों से भी अपील की जा रही है कि वे अपने बच्चों को जागरूक करें और उनकी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News : पालतू कुत्ते ने काटा मालिक का कान, घायल अवस्था में पहुंचा अस्पताल; बचाव करने आया था पीड़ित
विज्ञापन


दूसरी जगह शिफ्ट की गई कोचिंग

 जयनगर थाना अध्यक्ष से अभिभावकों ने कहा कि फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे इस अमर्यादित वीडियो की तुरंत जांच की जाए और दोषी पर कठोर कार्रवाई की जाए। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है। कहा कि मामले की जांच की जा रही है और कानून के अनुसार आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।आसपास के लोगों ने बताया कि कोचिंग अब किसी दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर दी गई फिलहाल, पुलिस और प्रशासन पर नजरें टिकी हैं कि इस शर्मनाक घटना में दोषी को कब तक सलाखों के पीछे भेजा जाता है।

ये भी पढ़ें- Bihar: एनएच-28 पर कई ट्रकों की टक्कर, चालक डेढ़ घंटे तक केबिन में फंसा; गैस कटर से सुरक्षित निकाला गया


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें