फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : नवविवाहिता की सदिग्ध स्थितियों में मौत, 3 वर्ष पहले हुई थी लव मैरिज; घरेलू हिंसा की बात आई सामने

Wed, 03 Sep 2025 09:07 AM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी

सार

Madhubani News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। मामला मधुबनी जिले के डुमरा गांव से आया है। मिली जानकारी के अनुसार, तीन वर्ष पहले महिला की लव मैरिज हुई थी। पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था।
विज्ञापन
Madhubani News: मृतिका की सास मामले को लेकर जानकारी देती हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधुबनी के अरेर थाना क्षेत्र के डुमरा गांव में मंगलवार को एक बार फिर नवविवाहिता महिला की संदिग्ध मौत हो गई। मृतका की पहचान 19 वर्षीय शांति देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शांति देवी ने गांव के ही राहुल पासवान नामक युवक से 3 साल पहले प्रेम विवाह किया था। पति 10 दिन पहले अहमदाबाद से घर आया था। बीते तीन वर्षों में अक्सर दोनों के बीच झगड़ा होता था। सोमवार को भी किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

सास बोली- बहू ने पेट दर्द की शिकायत की थी

विज्ञापन

मृतका की सास ने बताया कि मंगलवार को बहू ने पेट दर्द की शिकायत की थी। उसने दवाई की पूरी बोतल पी ली थी। इसके बाद परिजन उसे सुबह बेनीपट्टी अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुँचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें- Bihar News: पितृपक्ष मेला की तैयारियां अंतिम चरण में, 3 सितंबर को सीएम नीतीश कुमार करेंगे समीक्षा

गर्भवती महिला
शांति देवी का एक साल का बेटा है और वह सात माह की गर्भवती भी थी। अस्पताल से परिजन उसका शव लेकर डुमरा स्थित घर ले आए। शाम को अरेर थाना पुलिस को इसकी जानकारी मिली। इसके बाद थानाध्यक्ष आनंद शंकर गौरव पुलिस दल के साथ मौके पर पहुँचे और घटना की जानकारी ली। एफएसएल की टीम का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar: ग्रामीण महिला उद्यमियों को पीएम मोदी की सौगात, अहम योजना का शुभारंभ; बैंक खातों में ₹105 करोड़ ट्रांसफर
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें