फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: जितवारपुर हत्या कांड का खुलासा, हत्या के आरोपित को पिस्टल व जिंदा गोली के साथ किया गया गिरफ्तार

Thu, 31 Jul 2025 05:00 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Bihar: डीएसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया था। तकनीकी व गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने दरियापुर लगुनिया रघुकंद से प्रिंस कुमार उर्फ रामदेव को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर में 24 जुलाई को हुई युवक की हत्या मामले का समस्तीपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से एक पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

गुरुवार को समस्तीपुर सदर के डीएसपी संजय कुमार पांडे ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 24 जुलाई की शाम करीब 6:30 बजे जितवारपुर चांदनी चौक स्थित ग्रामीण पेठिया में सुमित कुमार उर्फ गुड्डू महाकाल (22 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई हरिओम कमल के बयान पर मुफस्सिल थाना में कांड संख्या 318/25 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन


पढ़ें:  गाय खरीदने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मचा कोहराम; चालक मौके से फरार

डीएसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया था। तकनीकी व गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने दरियापुर लगुनिया रघुकंद से प्रिंस कुमार उर्फ रामदेव को गिरफ्तार किया। वह जितवारपुर चौक का निवासी है।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने जुर्म कबूलते हुए बताया कि मृतक सुमित तीन महीने पहले उसके पिता की हत्या के एक मामले में जेल से जमानत पर छूटकर आया था और उस मामले में सुलह करने का दबाव बना रहा था। इसी रंजिश में उसने सुमित की हत्या कर दी। गिरफ्तारी के वक्त आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल और एक जिंदा गोली बरामद की गई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें