फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: हायाघाट में BJP विधायक रामचंद्र प्रसाद के खिलाफ जनता में रोष, कई गांवों में लगे गो बैक के नारे

Sun, 26 Oct 2025 09:58 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar Election: इससे पहले भी सुसारी, हरहच्चा, चकला और अटहर पंचायतों में विधायक को जनता के गुस्से का सामना करना पड़ा था। ग्रामीणों ने खुले तौर पर आरोप लगाया कि पिछले पांच साल के कार्यकाल में क्षेत्र में कोई ठोस विकास कार्य नहीं हुआ है।
विज्ञापन
भाजपा विधायक का विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा के हायाघाट विधानसभा क्षेत्र में मौजूदा विधायक और भाजपा प्रत्याशी रामचंद्र प्रसाद को इस बार जनता के तीखे विरोध का सामना करना पड़ रहा है। लगातार कई गांवों में जनसंपर्क के दौरान उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

रविवार को विधायक जब पघारी पंचायत के कमलपुर गांव पहुंचे, तो वहां ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया। लोगों ने रामचंद्र प्रसाद मुर्दाबाद, “रामचंद्र चोर है, गो बैक रामचंद्र, एनडीए से वैर नहीं, रामचंद्र तुम्हारा खैर नहीं जैसे नारे लगाए। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि सुरक्षाकर्मियों और कुछ ग्रामीणों की मदद से उन्हें गांव से सुरक्षित बाहर निकालना पड़ा। बताया जाता है कि बाद में वे मोटरसाइकिल से वहां से रवाना हो गए।

विज्ञापन


पढे़ं: भारी मात्रा में हथियार और गोलियां बरामद, महिला और पुरुष को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इससे पहले भी सुसारी, हरहच्चा, चकला और अटहर पंचायतों में विधायक को जनता के गुस्से का सामना करना पड़ा था। ग्रामीणों ने खुले तौर पर आरोप लगाया कि पिछले पांच साल के कार्यकाल में क्षेत्र में कोई ठोस विकास कार्य नहीं हुआ है। सड़क, नाला, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाएं आज भी बदहाल हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि रामचंद्र प्रसाद की जीत भाजपा के नाम पर होती है, लेकिन चुनाव जीतने के बाद वे जनता की सुध नहीं लेते। एक ग्रामीण ने कहा कि विकास तो दूर, अपने क्षेत्र में आना भी इन्हें मंजूर नहीं होता। लोग भाजपा को देखकर वोट देते हैं, लेकिन विधायक बनने के बाद ये जनता की तरफ पलटकर नहीं देखते। लोगों ने यह भी कहा कि इस बार वोट विकास के नाम पर मांगे जाएंगे, पार्टी के नाम पर नहीं। ग्रामीणों ने भाजपा नेतृत्व से मांग की है कि हायाघाट से किसी नए चेहरे को उम्मीदवार बनाया जाए, अन्यथा पार्टी को इस बार व्यापक विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें