फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satta ka Sangram Live: समस्तीपुर पहुंचा चुनावी रथ, चाय पर चर्चा के दौरान मतदाता बोले- बदलाव चाहते हैं

Sat, 25 Oct 2025 10:01 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए 6 और 11 नवंबर को मतदान होना है। चुनाव नजदीक आते ही माहौल पूरी तरह चुनावी हो गया है। इसी के तहत, अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ शनिवार को समस्तीपुर पहुंचा।
विज्ञापन
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की सियासत में हवा फिर बदल रही है, और अब यह हवा समस्तीपुर की धरती पर पहुंच चुकी है, उस मिट्टी पर जहां राजनीति सिर्फ मंचों पर नहीं होती, बल्कि हर दिल में धड़कती है। अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ आज रुका है इसी ऐतिहासिक जिले में, जहां खेतों की हर बयार में चुनावी चर्चा घुली है और चौक-चौराहों से लेकर गली-मोहल्लों तक हर किसी की जुबान पर एक ही सवाल गूंज रहा है, इस बार किसके साथ है जनता? सुबह की चाय से लेकर शाम की चौपाल तक, उम्मीदें, मुद्दे और मतदाता सब मिलकर बना रहे हैं बिहार की नई सियासी तस्वीर। आइए, जुड़िए ‘सत्ता के संग्राम’ के साथ और जानिए समस्तीपुर की जनता क्या सोचती है, किस पर भरोसा करती है, और किसे देना चाहती है सत्ता की चाबी।
विज्ञापन


'जानें क्या है लोगों की राय'

समस्तीपुर के स्थानीय निवासी अनिल राय ने कहा कि यहां का माहौल NDA के पक्ष में है। उन्होंने बताया, "यहां के लोग रोजगार चाहते हैं। खाद्य सुरक्षा मिली है और महिलाओं को 10,000-10,000 रुपए दिए गए हैं। इसका फायदा NDA को होगा।" वहीं, संदीप कुमार ने कहा, "इस बार हम बदलाव चाहते हैं और NDA के साथ नहीं हैं। हम तेजस्वी यादव की सरकार चाहते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "आरक्षण के मामले में NDA की सोच सही नहीं है और वे निजीकरण को बढ़ावा दे रहे हैं।"

विज्ञापन


अमरनाथ कुमार ने कहा, "हम बदलाव चाहते हैं और इस बार सरकार बदलना चाहते हैं। तेजस्वी यादव की सरकार में रोजगार मिलेगा। तेजस्वी यादव ने अपने 17 महीने के कार्यकाल में बहुत काम किया था।" उन्होंने आगे कहा, "तेजस्वी यादव ने कई कठिन फैसले लिए हैं, जो आसानी से कोई नहीं कर सकता। हम इस बार बिहार की सत्ता कंपते हाथों में नहीं देंगे।"
विज्ञापन


 राजीव कुमार ने कहा, "इस बार हम बदलाव चाहते हैं। यहां के युवाओं को रोजगार चाहिए।"  रामाशीष राय ने कहा, "इस बार हम बदलाव चाहते हैं। हम चाचा (नीतीश कुमार) को बदलना चाहते हैं और उन्हें कंपते हाथ में सत्ता में नहीं आने देंगे।" संजय कुमार ने कहा, "हम बदलाव चाहते हैं। 20 साल हो गए हैं और अब बदलाव की जरूरत है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है।" रोशन यादव ने कहा, "इस बार तेजस्वी यादव को मौका मिलना चाहिए। इस बार उनकी सरकार बननी चाहिए।"

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें