फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: शराबी पति ने ली पत्नी की जान, ससुर ने दामाद पर लगाया हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

Tue, 13 May 2025 05:23 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar: डीएसपी सदर अमित कुमार ने बताया कि एनपी मिश्रा चौक पर महिला की आत्महत्या की सूचना मिली थी। हालांकि, मृतका के पिता की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मृतका और उसके परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के एनपी मिश्रा चौक पर एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुरूआत में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा था, लेकिन मृतका के पिता ने इसे हत्या करार देते हुए अपने दामाद पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


क्या कहा पिता ने
मृतका के पिता अमरनाथ झा ने थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा है कि उनकी बेटी लंबे समय से अपने शराबी पति की मारपीट और प्रताड़ना झेल रही थी। उन्होंने बताया कि मेरा दामाद बहुत शराब पीता है। वह जमीन-जायदाद बेचकर शराब पीता था और बेटी इसका विरोध करती थी, जिसके चलते वह उसके साथ मारपीट करता था।

अमरनाथ झा ने आगे कहा कि आज मेरी नातिन ने फोन कर बताया कि मां की तबीयत बहुत खराब है, आप जल्दी आइए। लेकिन हो सकता है कि आपकी उनसे आखिरी मुलाकात हो। जब हम पहुंचे, तो बेटी मृत अवस्था में मिली। पुलिस ने शव को बेडरूम में पलंग से बरामद किया है। सूचना मिलते ही लहेरियासराय थाना की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।
विज्ञापन


पढ़ें: नक्सली हीरा हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, घटना में शामिल नक्सली सुरेंद्र उर्फ रोशन आया गिरफ्त में    
विज्ञापन


डीएसपी सदर अमित कुमार ने बताया कि एनपी मिश्रा चौक पर महिला की आत्महत्या की सूचना मिली थी। हालांकि, मृतका के पिता की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका को एक बेटा और एक बेटी है। परिवार का कहना है कि बच्चों के पालन-पोषण के लिए वह हर कठिनाई सह रही थी, लेकिन अंततः उसे अपनी जान गंवानी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें