फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: कथा वाचक पंडित योगेंद्र नारायण मिश्र पर हुआ जानलेवा हमला, फूल तोड़ रहे थे; तभी सिर पर मारा गया डंडा

Tue, 12 Aug 2025 03:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी

सार

Bihar: घटना की सूचना रुद्रपुर थाना पुलिस को दे दी गई है। रुद्रपुर प्रभारी थाना अध्यक्ष ने बताया कि पंडित जी पर हमला करने की सूचना मिली है, हालांकि अभी तक लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
घायल कथावाचक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर थाना क्षेत्र के महरैल गांव में प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित योगेंद्र नारायण मिश्र उर्फ योगी बाबू पर उपद्रवी तत्वों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना के समय पंडित जी फूल तोड़ रहे थे, तभी पीछे से लोहे की रॉड से उनके सिर पर वार किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजनों ने उन्हें तत्काल झंझारपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वर्तमान में वहां उनका इलाज चल रहा है। पंडित जी के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, पंडित योगेंद्र नारायण मिश्र शांतिप्रिय, धर्माभिमुख और प्रसिद्ध भागवत कथा एवं पुराण वाचक हैं। समाज में उनकी प्रतिष्ठा और सम्मान है। परिजनों ने बताया कि घटना के दौरान 25 वर्षीय मनमोहन ठाकुर, पिता श्रवण ठाकुर, जो करणपुर महरैल चौक पर कपड़े की दुकान चलाता है, ने पीछे से लोहे की रॉड से वार किया और मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


पढ़ें:  'वो तो सांसद बनने लायक नहीं हैं बस...', विधायक गोपाल मंडल ने सांसद अजय मंडल को लेकर दिया विवादित बयान

घटना की सूचना रुद्रपुर थाना पुलिस को दे दी गई है। रुद्रपुर प्रभारी थाना अध्यक्ष ने बताया कि पंडित जी पर हमला करने की सूचना मिली है, हालांकि अभी तक लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी और आरोपी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। अस्पताल में पंडित जी के हालचाल जानने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है। अब देखना यह है कि पुलिस कब आरोपी को गिरफ्तार करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें