रुद्रपुर थाना क्षेत्र के महरैल गांव में प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित योगेंद्र नारायण मिश्र उर्फ योगी बाबू पर उपद्रवी तत्वों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना के समय पंडित जी फूल तोड़ रहे थे, तभी पीछे से लोहे की रॉड से उनके सिर पर वार किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजनों ने उन्हें तत्काल झंझारपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वर्तमान में वहां उनका इलाज चल रहा है। पंडित जी के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, पंडित योगेंद्र नारायण मिश्र शांतिप्रिय, धर्माभिमुख और प्रसिद्ध भागवत कथा एवं पुराण वाचक हैं। समाज में उनकी प्रतिष्ठा और सम्मान है। परिजनों ने बताया कि घटना के दौरान 25 वर्षीय मनमोहन ठाकुर, पिता श्रवण ठाकुर, जो करणपुर महरैल चौक पर कपड़े की दुकान चलाता है, ने पीछे से लोहे की रॉड से वार किया और मौके से फरार हो गया।