फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: समस्तीपुर में दिनदहाड़े महिला की लोहे की रॉड से निर्मम हत्या, घर से छह लाख रुपये गायब

Sun, 21 Sep 2025 06:07 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Bihar Crime: विमल विश्वास ने बताया कि घर में लगभग छह लाख रुपये रखे थे, जो लूटपाट के दौरान अपराधियों द्वारा ले जाया गया। पुलिस ने घटनास्थल से एक लोहे की रॉड बरामद की है, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।    
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर के मथुरापुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक डरावनी घटना सामने आई। बाजार समिति के पास रहने वाले एक धनिया व्यवसायी की पत्नी की घर में घुसकर लूटपाट के बाद लोहे की रॉड से निर्मम हत्या कर दी गई। घटना स्थल पुलिस थाने से मात्र 20 मीटर की दूरी पर है।

जानकारी के अनुसार, मृतका बुजुर्ग महिला, पश्चिम बंगाल के नदिया जिले निवासी, तूफा विश्वास (65) हैं। उनके पति विमल विश्वास लगभग 15 वर्षों से समस्तीपुर में रहकर धनिया का व्यवसाय कर रहे हैं। घटना के दिन पति अन्य व्यापारी से तगादा लेने गए हुए थे। जब वे वापस लौटे तो घर में पत्नी की लाश पड़ी मिली।

विज्ञापन


पढ़ें: दरभंगा में NDA सम्मेलन में हुआ जमकर हंगामा, JDU और BJP कार्यकर्ता आमने-सामने भिड़े

विमल विश्वास ने बताया कि घर में लगभग छह लाख रुपये रखे थे, जो लूटपाट के दौरान अपराधियों द्वारा ले जाया गया। पुलिस ने घटनास्थल से एक लोहे की रॉड बरामद की है, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।    

पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि हत्या और लूटपाट एक साथ हुई है। पुलिस ने मृतका के परिवार से पूछताछ शुरू कर दी है और अपराधियों की तलाश में सभी संभावित मार्गों पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें