फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: दरभंगा में NDA सम्मेलन में हुआ जमकर हंगामा, JDU और BJP कार्यकर्ता आमने-सामने भिड़े

Sun, 21 Sep 2025 06:00 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar Election: बताया जा रहा है कि हंगामा भाजपा के पूर्वी जिलाध्यक्ष विनय पासवान पर जेडीयू कार्यकर्ताओं की अनदेखी के आरोप के कारण हुआ। नाराज जेडीयू नेताओं ने मंच पर विरोध जताया और नारेबाजी शुरू हो गई।
विज्ञापन
एनडीए सम्मेलन में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा के अलीनगर विधानसभा क्षेत्र के सकतपुर बुनियादी विद्यालय रही टोल मछैता में रविवार को एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान हंगामा हो गया। बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, दरभंगा सांसद गोपाल जी ठाकुर और अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में मौजूद थे।

सूत्रों के अनुसार, हंगामा भाजपा के पूर्वी जिलाध्यक्ष विनय पासवान पर जेडीयू कार्यकर्ताओं की अनदेखी के आरोप के कारण हुआ। नाराज जेडीयू नेताओं ने मंच पर विरोध जताया और नारेबाजी शुरू हो गई। कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा।

हंगामा शांत होने के बाद मंत्री नितिन नवीन ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए दावा किया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार एक बार फिर बनेगी और 200 पार का लक्ष्य हासिल करेगी। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की मां को अपमानित करने वाले शब्दों का जवाब बिहार की जनता चुनाव में देगी।

विज्ञापन


पढ़ें: चिराग पासवान ने पूर्णिया में दोहराया ‘बिहार फर्स्ट’ संकल्प, राजद पर साधा निशाना; जानें

सम्मेलन के आयोजक संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं में उत्साह कभी-कभी आपस में भिड़ंत का कारण बन जाता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि एनडीए अलीनगर विधानसभा से जिसे भी उम्मीदवार बनाएगी, कार्यकर्ता उसे जिताने का पूरा प्रयास करेंगे। मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि एनडीए के मिशन 2025 को पूरा करने का निर्णय लिया गया है और जनता आगामी चुनाव में अमर्यादित शब्दों का जवाब देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें