फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : घात लगाए बैठे तीन युवकों ने नाबालिग के साथ किया गंदा काम, शौच के लिए गई थी पीड़िता; मामला दर्ज

Thu, 14 Aug 2025 09:12 AM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी

सार

Bihar Crime News :  बिहार के मधुबनी जिले में तीन युवकों ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। पीड़िता जब शौच के लिए गई थी, तो घात लगाए बैठे तीन युवकों ने उसके साथ हैवानियत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
विज्ञापन
crime - फोटो : crime
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bihar Police :   बिहार के मधुबनी में एक बार फिर जिले में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। यह मामला सकरी थाना क्षेत्र के एक गांव का ह। आरोपियों ने बीते मंगलवार को यह शर्मनाक अपराध किया है।  नाबालिग लड़की शौच करने के लिए घर से बाहर निकली हुई थी, उसी समय पहले से घात लगाए तीन युवक ने बारी बारी से लड़की को सुनसान जगह पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। बता दें, जिले में इस तरह के पहले भी मामले देखने को मिल चुके हैं। 
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस टीम
नाबालिग लड़की के एक रिश्तेदार ने नाबालिग लड़की को संदिग्ध  स्थिति में देख  शोर मचाना शुरू किया। शोर मचाने पर दुष्कर्मी मौके से फरार हो गया। लड़की घर आकर अपने परिजनों को घटना की आपबीती सुनाई। चकरी थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है पुलिस से। आवेदन प्राप्त होने के बाद सकरी थाना पुलिस कार्रवाई में जुटी है। घटना स्थल पर पहुंच साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

ये भी पढ़ें- ED Raids: बिहार शराब तस्करी मामले में ई़डी के चार राज्यों में छापे, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस-संदिग्ध रिकॉर्ड जब्त
विज्ञापन
विज्ञापन


सकरी थाना अध्यक्ष मनोज कुमार का बयान 
सकरी थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया एक नाबालिग लड़की के दुष्कर्म करने का मामला आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। फोरेंसिक टीम बुलाई गईं। पुलिस लड़की से पूछताछ करने के बाद चिकित्सा जांच के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेजी पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। अब देखना है पुलिस कब से दुष्कर्म आरोपी की गिरफ्तारी कर पाती है।

ये भी पढ़ें- Bihar News: पटना पुलिस ने सिटी मॉल लूटकांड का सफल उद्भेदन, एक और आरोपी को किया गिरफ्तार


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें