फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: शराबबंदी में बड़ी कार्रवाई, शराब के साथ पकड़ा गया होमगार्ड जवान; एसपी ने किया बर्खास्त

Mon, 22 Dec 2025 07:22 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी

सार

Bihar Crime: मधुबनी के बिस्फी थाना क्षेत्र में शराब लेकर चलते पकड़े गए होमगार्ड जवान को एसपी ने निलंबित कर सेवा से बर्खास्त कर दिया। वायरल वीडियो के आधार पर FIR दर्ज कर गिरफ्तारी का आदेश दिया गया। पुलिस ने शराबबंदी पर जीरो टॉलरेंस की बात दोहराई।
विज्ञापन
बैग में शराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। हैरानी की बात यह है कि अब कानून की रक्षा करने वाले ही कानून तोड़ते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र का है, जहां शराब लेकर चलने के आरोप में एक होमगार्ड जवान को एसपी ने निलंबित करते हुए बर्खास्त कर दिया है।

एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के माध्यम से सूचना मिली थी कि बिस्फी थाना में पदस्थापित एक होमगार्ड जवान निजी बाइक से कहीं जा रहा था। तलाशी के दौरान उसके बैग से शराब की एक बोतल बरामद की गई। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है कि बैग से शराब की बोतल निकलती है और जवान उसे फेंकने की कोशिश करता है।

विज्ञापन


पढ़ें: कड़ाके की ठंड का असर, समस्तीपुर में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 27 दिसंबर तक बंद; प्रशासन का फैसला

मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से होमगार्ड जवान को निलंबित करते हुए सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। साथ ही उसके खिलाफ संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज करने और गिरफ्तारी का आदेश दिया गया है। होमगार्ड कमांडेंट को भी पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है।

एसपी ने कहा कि मद्य निषेध को लेकर पुलिस विभाग जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहा है। चाहे वह आम नागरिक हो या पुलिस विभाग का कोई कर्मी, कानून का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी जवान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेजने के निर्देश दिए गए हैं और उसे भविष्य में सरकारी सेवा से हमेशा के लिए ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें