फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: बेखौफ अपराधियों ने बाइक सवार मैट्रिक के छात्र की गोली मारकर हत्या की; गुस्साए लोगों ने जाम की सड़क

Sun, 25 Jan 2026 06:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी

सार

Madhubani Crime: मधुबनी के खुटौना थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवक को अपराधियों ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक मैट्रिक परीक्षा के लिए कमरा देखने गया था। पुलिस जांच में जुटी है, ग्रामीणों ने सड़क जाम किया।
विज्ञापन
लोगों ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधुबनी जिले में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। हत्या, लूट और डकैती जैसी गंभीर वारदातों के बीच एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने खुटौना थाना क्षेत्र के बगहा कुसुमार गांव के समीप एक युवक को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

 
पेट में मारी गोली, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
घटना में बाइक सवार युवक को अपराधियों ने रोककर उसके पेट में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों ने खुटौना पीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
 
मैट्रिक का छात्र था मृतक
मृतक की पहचान बगहा कुसुमार गांव निवासी मोहम्मद ईसराफिल के 19 वर्षीय पुत्र मोहम्मद मन्नान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, युवक फरवरी में होने वाली मैट्रिक परीक्षा को लेकर मधुबनी में कमरा देखने गया था और वहां से अपने गांव लौट रहा था।
विज्ञापन


पढ़ें- Bihar News: छह महीने बाद लापता छात्रा गोरखपुर से बरामद, अपहरण के बाद उत्तराखंड-यूपी में झेली हैवानियत
 
तीन अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम
बताया गया है कि वापसी के दौरान एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने युवक को रोका और पेट में गोली चला दी। गोली लगते ही युवक बेहोश होकर गिर पड़ा, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही खुटौना थाना प्रभारी धीरज कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। फिलहाल घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है कि यह आपसी रंजिश थी या कोई अन्य वजह। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 
आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम किया
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने लौकहा-खुटौना मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस स्थिति को संभालने और आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें