फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: समस्तीपुर में पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष का हाथ टूटा; चोरी के आरोपियों को पकड़ने गई थी

Thu, 24 Jul 2025 06:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Bihar Crime: हमले में विभूतिपुर थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप का दाहिना हाथ टूट गया, जबकि महिला सिपाही नीतू कुमारी और एएसआई सत्येंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घायल पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर उत्तर पंचायत में बुधवार को चोरी के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। इस हमले में विभूतिपुर थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप का दाहिना हाथ टूट गया, जबकि महिला सिपाही नीतू कुमारी और एएसआई सत्येंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तत्काल सीएचसी विभूतिपुर में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद एएसआई सत्येंद्र कुमार को समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में स्थिति नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) भेजा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही रोसड़ा डीएसपी संजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में चार थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर एक महिला समेत दो उपद्रवियों को हिरासत में लिया।

विज्ञापन


पढ़ें: विपक्ष की हार से डरकर चुनाव बहिष्कार की बात कर रहे तेजस्वी यादव, नित्यानंद राय ने कसा तंज

घटना के पीछे की वजह 22 जुलाई (मंगलवार) की रात की चोरी बताई जा रही है। कल्याणपुर उत्तर पंचायत के वार्ड 8 निवासी जय नारायण लाल के पुत्र विकास कुमार के बंद घर में चोरी की घटना हुई थी, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इसी फुटेज के आधार पर बुधवार को पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव में छापेमारी करने गई थी। छापेमारी के दौरान जैसे ही पुलिस टीम गांव पहुंची, कुछ लोगों ने छतों से पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई और तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

डीएसपी संजय सिन्हा ने बताया कि पुलिस पूरी संवेदनशीलता के साथ मामले की जांच कर रही है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें