फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News :'बिहार को प्रोडक्शन स्टेट बनाने की तैयारी', संजय सरावगी बोले- हर जिले में लगेंगे उद्योग

Fri, 29 May 2026 07:25 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

दरभंगा में मीडिया से बातचीत के दौरान बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि बिहार में जल्द बड़ा औद्योगिक बदलाव देखने को मिलेगा। सरकार राज्य को कंज्यूमर स्टेट से प्रोडक्शन स्टेट बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है।
विज्ञापन
संजय सरावगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा है कि बिहार में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। राज्य के हर जिले में उद्योग लगाने की तैयारी चल रही है और सरकार बिहार को कंज्यूमर स्टेट से प्रोडक्शन स्टेट बनाने के लिए तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बिहार की साढ़े 14 करोड़ की आबादी ही राज्य की सबसे बड़ी ताकत और पूंजी है।
विज्ञापन


विकास कार्यों को गति देने के लिए दिल्ली दौरे पर गए सीएम

दरभंगा स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए संजय सरावगी ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के दिल्ली दौरे का मुख्य उद्देश्य बिहार में चल रहे विकास कार्यों को नई गति देना है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री दिल्ली में बड़े अधिकारियों और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर बिहार के लिए अधिक से अधिक सहयोग और निवेश लाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि राज्य के विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि वर्ष 2047 तक भारत विकसित देशों की श्रेणी में शामिल हो जाए। यह सपना बिहार के विकास के बिना पूरा नहीं हो सकता। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी इसी लक्ष्य को लेकर बिहार को विकसित बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।

उपराष्ट्रपति से मुलाकात का कार्यक्रम पहले से तय था

संजय सरावगी ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मिलने का कार्यक्रम पहले से तय था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का पूरा दौरा बिहार के विकास और निवेश बढ़ाने पर केंद्रित है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में बिहार के सभी जिलों में उद्योग स्थापित किए जाएंगे। इससे राज्य आर्थिक रूप से मजबूत होगा और लोगों को बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि बिहार में बहुत जल्द बड़े उद्योगों की स्थापना होने वाली है और इस दिशा में तेजी से काम चल रहा है। सरकार चाहती है कि बिहार आर्थिक रूप से समृद्ध बने और राज्य में बड़े स्तर पर औद्योगिक विकास हो।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: प्रेमी के परिवार ने शादी से किया इनकार, गुस्से और जिद में टावर पर चढ़ी युवती, किया हाई वोल्टेज ड्रामा

संजय सरावगी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को जंगलराज से निकालकर सुशासन स्थापित किया था। अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार सुशासन से आर्थिक समृद्धि की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में समृद्धि लाने के लिए बड़े-बड़े उद्योग लगाए जाएंगे।

गौतम अडानी के निवेश का किया जिक्र

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि बिहार जल्द विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल हो। इसी दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है। संजय सरावगी ने हाल ही में उद्योगपति गौतम अडानी के बिहार दौरे का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पहले बड़े उद्योगपति बिहार आते थे तो गया जाकर अपने पूर्वजों के पिंडदान और श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होते थे, लेकिन अब हालात बदल रहे हैं। उन्होंने बताया कि एशिया के बड़े उद्योगपति गौतम अडानी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और प्रेस ब्रीफिंग के दौरान बिहार में 60 से 70 हजार करोड़ रुपये के निवेश की बात कही। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में और भी बड़े निवेशक बिहार में निवेश करने पहुंचेंगे।
विज्ञापन


बिहार में रोजगार बढ़ेगा, पलायन घटेगा

संजय सरावगी ने कहा कि अब बिहार से मजदूरों का पलायन कम हुआ है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में दूसरे राज्यों के लोग रोजगार के लिए बिहार आएंगे। उन्होंने कहा कि बिहार की साढ़े 14 करोड़ की जनसंख्या राज्य की सबसे बड़ी ताकत है। बिहार अभी कंज्यूमर स्टेट है, लेकिन सरकार इसे प्रोडक्शन स्टेट बनाने के लिए कृतसंकल्प है। राज्य को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें