फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: CM नीतीश अपनी प्रगति यात्रा में देंगे 2000 करोड़ की सौगात, फ्लाईओवर-तालाबों के सौंदर्यीकरण की योजना

Fri, 10 Jan 2025 08:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Darbhanga News: सीएम नीतीश 11 जनवरी को अपनी प्रगति यात्रा के दौरान दरभंगा को 2000 करोड़ की सौगात देंगे। इस दौरान वे फ्लाईओवर का शिलान्यास और अन्य योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसे लेकर मंत्री मदन सहनी ने सभी तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने तैयारियों की समीक्षा की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 11 जनवरी को अपनी प्रगति यात्रा के दौरान दरभंगा पहुंचेंगे। वे यहां विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह दौरा राज्य के लिए खास रहेगा, क्योंकि वे इस दौरान लगभग 2000 करोड़ से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री अपनी यात्रा के दौरान कुल चार घंटे 30 मिनट तक दरभंगा में रहेंगे और यहां की विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण कर उनका उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन

 
दोनार फ्लाईओवर का करेंगे शिलान्यास
मुख्यमंत्री के इस दौरे का सबसे प्रमुख कार्यक्रम दोनार फ्लाईओवर का शिलान्यास होगा। यह फ्लाईओवर 134 करोड़ की लागत से बनेगा। इसके निर्माण से दरभंगा शहर में जाम की समस्या से निजात मिलेगी। दरभंगा शहर को जाम से राहत देने के लिए यह फ्लाईओवर अहम कदम साबित होगा। इस परियोजना के लिए 2014 में तत्कालीन सांसद कीर्ति आजाद द्वारा शिलान्यास किया गया था, लेकिन निर्माण प्रक्रिया में देरी हुई। अब, 10 सालों के इंतजार के बाद यह योजना फिर से साकार होने जा रही है।

इसके निर्माण से न केवल शहरवासियों को राहत मिलेगी, बल्कि बेनीपुर, बिरौल, सदर अनुमंडल सहित सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और खगड़िया जिलों से आने वाले लोगों को भी जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा। इसके शिलान्यास को लेकर नगर विधायक संजय सरावगी ने काफी प्रयास किए हैं और अब उनके प्रयासों को सफलता मिल रही है।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री इन योजनाओं का करेंगे उद्घाटन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा के दौरान कई अन्य योजनाओं का भी उद्घाटन होगा। सबसे पहले, सिमरी थाना क्षेत्र में बने वृहद आश्रय गृह का उद्घाटन किया जाएगा। यह आश्रय गृह 200 बेड का होगा, जिसमें 100 बेड बेसहारा लड़कों और 100 बेड बेसहारा लड़कियों के लिए सुरक्षित होंगे। इस आश्रय गृह का निर्माण 35 करोड़ की लागत से किया गया है। यहां पर रहने वाले अनाथ और बेसहारा बच्चों के लिए समुचित खाने, पीने और रहने की व्यवस्था की गई है। इस आश्रय गृह का उद्घाटन और निरीक्षण मुख्यमंत्री करेंगे।

इसके बाद चन्द्रसार पोखर के पास मत्स्य विपणन किट का वितरण किया जाएगा। इसके बाद मिथिला के तालाबों के सौंदर्यीकरण योजना का शिलान्यास होगा। दरभंगा के चार बड़े तालाबों हराही, गंगासागर, दिग्घी और मिर्जा खां तालाब को जोड़कर एक बड़ी झील बनाने की योजना को भी फिर से जीवन मिलेगा। यह सौंदर्यीकरण योजना दरभंगा के जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने और शहर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण कदम है।
 
समाज कल्याण मंत्री ने की तैयारी की समीक्षा
मुख्यमंत्री के दौरे से पहले, बिहार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने वृहद आश्रय गृह का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इस योजना को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और मुख्यमंत्री के आगमन पर इस योजना का उद्घाटन होगा। मंत्री ने इस योजना को बेसहारा और अनाथ बच्चों के लिए वरदान बताया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें