फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Bypolls: उपेंद्र कुशवाहा बोले- बिहार उपचुनाव में NDA ही जीतेगी होगी, झारखंड-महाराष्ट्र पर दिया बड़ा बयान

Mon, 18 Nov 2024 08:35 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Upendra Kushwaha: उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में एनडीए की कमजोरी के कारण राजद को अधिक सीटें मिली थीं। लेकिन अब एनडीए मजबूत स्थिति में है, क्योंकि उनका और चिराग पासवान का समर्थन गठबंधन को मिला है।
विज्ञापन
बिहार यात्रा के दौरान समस्तीपुर में राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने समस्तीपुर में बिहार यात्रा के दौरान कहा कि बिहार के उपचुनावों में एनडीए की जीत तय है। साथ ही उन्होंने झारखंड और महाराष्ट्र में भी एनडीए की विजय का विश्वास जताया। 

विज्ञापन

 
बिहार उपचुनाव में एनडीए की मजबूती
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में एनडीए की कमजोरी के कारण राजद को अधिक सीटें मिली थीं। लेकिन अब एनडीए मजबूत स्थिति में है, क्योंकि उनका और चिराग पासवान का समर्थन गठबंधन को मिला है। उन्होंने कहा कि इस बार बिहार में एनडीए बेहतर प्रदर्शन करेगा और राज्य की राजनीति में मजबूती दिखाएगा। 
 
शराबबंदी पर सामाजिक सहयोग जरूरी
बिहार में शराबबंदी के बावजूद जहरीली शराब से हो रही मौतों पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने शराबबंदी लागू की है। लेकिन यह आम लोगों के सहयोग के बिना सफल नहीं हो सकती। उन्होंने इसे सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए सरकार और जनता के बीच सामंजस्य की जरूरत पर जोर दिया। 
विज्ञापन



 
विधानसभा चुनाव 2025 पर रहेगी यह रणनीति
आगामी 2025 के विधानसभा चुनाव को लेकर कुशवाहा ने स्पष्ट किया कि सीटों को लेकर अभी कोई बातचीत नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि एनडीए के घटक दल आपस में बैठकर उचित समय पर निर्णय करेंगे। उजियारपुर और मोरबा प्रखंड में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने पार्टी के सदस्यता अभियान के समापन के अवसर पर कहा कि हर बूथ पर पार्टी के सदस्य होने चाहिए। 
विज्ञापन

 
पीएमसीएच में आंख निकालने का मामला गंभीर
पीएमसीएच में मरीज की आंख निकालने की घटना को उन्होंने गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि चाहे यह किसी कारण से हुआ हो, लेकिन इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें