पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन सोमवार को मधुबनी के सर्किट हाउस पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मिथिला की परंपरा के अनुसार उन्हें पाग, दोपट्टा और बुके भेंट कर सम्मानित किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए शाहनवाज हुसैन ने जनसुराज प्रमुख प्रशांत किशोर, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की डिक्शनरी में सबसे प्रिय शब्द ‘चोर’ है। जो खुद भ्रष्टाचार के मामलों में शामिल हैं, जो खुद बेल पर चल रहे हैं, वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वोट चोर कह रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि 2019 में भी राहुल गांधी ने ‘चौकीदार चोर है’ का नारा दिया था, लेकिन जनता ने इसका करारा जवाब दिया। प्रधानमंत्री को चोर कहना देश का, जनादेश का और प्रधानमंत्री पद का अपमान है, जिसे देश कभी स्वीकार नहीं करेगा। राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा पर भी उन्होंने सवाल उठाए और कहा कि इस यात्रा में जनता की कोई खास भागीदारी नहीं दिखी। भीड़ जुटाने का काम महागठबंधन की राजद, सीपीआई और वीआईपी पार्टी ने किया था, आम लोगों का कोई उत्साह इसमें नजर नहीं आया।
शाहनवाज हुसैन ने प्रशांत किशोर के बयान पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर कह रहे हैं कि अगर 2025 में उनकी सरकार बनी तो शराबबंदी हटा दी जाएगी और शराब की बिक्री फिर से शुरू की जाएगी। शराब खराब चीज है, हानिकारक है। मुस्लिम समुदाय के बच्चे भी इसके शिकार हो रहे हैं। प्रशांत किशोर जी बच्चों को पाठशाला भेजने की बजाय शराब की मधुशाला में धकेलना चाहते हैं, जो पूरी तरह गलत है।
वोटर अधिकार यात्रा पर शाहनवाज हुसैन का हमला, बोले– श्राद्ध किसका होगा, यह जनता तय करेगी
राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने वोटर अधिकार यात्रा के समापन पर कहा कि आज राहुल गांधी और तेजस्वी यादव मोदी सरकार के श्राद्ध की तिथि तय करेंगे। इस पर पलटवार करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि हिंदू संस्कृति में विश्वास जगा, यही काफी है। जनता तय करेगी कि श्राद्ध किसका होगा। शाहनवाज ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की यात्रा से कुछ हासिल नहीं हुआ। यात्रा के मंथन से विष ही निकला। इस यात्रा में प्रधानमंत्री को वोट चोर कहा गया और अपमानित किया गया। कार्यकर्ताओं के माध्यम से गालियां तक दिलवाई गईं। इसका जवाब जनता चुनाव में देगी।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई। उनमें इतनी हिम्मत भी नहीं बची थी कि पटना के गांधी मैदान में रैली कर पाते, जबकि इसकी घोषणा पहले ही कर चुके थे। यात्रा को बिहार की जनता ने नकार दिया। इसमें वही लोग शामिल हुए, जो टिकट पाने की उम्मीद रखते हैं और भीड़ भी उन्हीं लोगों ने जुटाई थी।भाजपा प्रवक्ता ने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके भीतर ही तालमेल नहीं है। तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री का उम्मीदवार तो बताया, लेकिन जब सवाल आया कि क्या राहुल तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाएंगे या उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे, तो राहुल गांधी चुप्पी साध गए। इसके विपरीत, एनडीए में बेहतर समन्वय है और विधानसभा चुनाव में एनडीए 200 से ज्यादा सीटें जीतेगा।
उदय नारायण चौधरी पर तंज
पटना में दिए गए उदय नारायण चौधरी के बयान पर शाहनवाज ने कहा कि उन्हें सनातन धर्म में विश्वास नहीं रहता, लेकिन कम से कम अब श्राद्ध कर्म में उनका विश्वास लौट आया। जनता ही तय करेगी कि श्राद्ध किसका होना है।
विकास योजनाओं का किया उल्लेख