फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: चाची ने जहर देकर की भतीजे की हत्या, आज ही होने वाली थी शादी; गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

Wed, 02 Jul 2025 05:51 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Bihar: मृतक के पिता मोहम्मद इलियास ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि मेरे दो बेटे हैं, जिनमें से बड़े बेटे अली हुसैन की आज शादी थी। लेकिन मेरी भाभी हसबुल खातून ने उसे जहर देकर मार डाला और घटना के बाद से फरार है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों को कलंकित करने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक चाची ने अपने ही भतीजे को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गई। मृतक की आज ही शादी होनी थी।

घटना उजियारपुर थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर वार्ड नंबर-3 की है। जानकारी के मुताबिक मृतक अली हुसैन (18), मोहम्मद इलियास का बड़ा बेटा था। अली हुसैन उजियारपुर बाजार में एक टायर दुकान में काम करता था। कुछ साल पहले वह अपनी चाची हसबुल खातून की बहन की बेटी से प्यार करने लगा था। दोनों परिवारों की सहमति से मंगलवार शाम 5 बजे दोनों का निकाह होना तय था।

लेकिन मृतक की चाची हसबुल खातून इस रिश्ते से नाराज चल रही थी। बताया जाता है कि वह अपनी ही बहन की बेटी की शादी परिवार में नहीं करना चाहती थी। इसी नाराजगी में उसने साजिश रचते हुए अली हुसैन को अपने घर बुलाया और गिलास में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जहर पीते ही युवक की हालत बिगड़ गई और कुछ देर में उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही उजियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। आरोपी चाची और उसके पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन


पढ़ें: पटना में रेस्टोरेंट में भीषण आग, मौके पर मची अफरा-तफरी, दमकल की आठ गाड़ियों ने पाया काबू    

मृतक के पिता मोहम्मद इलियास ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि मेरे दो बेटे हैं, जिनमें से बड़े बेटे अली हुसैन की आज शादी थी। लेकिन मेरी भाभी हसबुल खातून ने उसे जहर देकर मार डाला और घटना के बाद से फरार है। उन्होंने कहा कि मेरी भाभी नहीं चाहती थी कि उनके रिश्तेदार से शादी हो।

इस संबंध में एएसआई दीपशिखा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें