फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: फर्जी क्रिप्टो करेंसी कंपनी बनाकर 1.16 करोड़ की ठगी, साइबर थाना पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

Thu, 01 May 2025 07:23 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar: साइबर डीएसपी सह थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि आरोपियों ने एक फर्जी कंपनी बनाकर क्रिप्टो करेंसी के नाम पर ठगी की थी। नवीन कुमार की लोकेशन की जानकारी मिलने पर टीम भेजकर उसे गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्जी क्रिप्टो करेंसी कंपनी बनाकर 1 करोड़ 16 लाख की साइबर ठगी करने वाले आरोपी नवीन कुमार झा को दरभंगा साइबर थाना की पुलिस ने पटना के कंकड़बाग से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र अंतर्गत चहूंटा गांव का रहने वाला है और पिछले दो वर्षों से फरार चल रहा था।

इस मामले में दरभंगा के साइबर थाना में विवेकानंद झा महाराज की शिकायत पर वर्ष 2023 में कांड संख्या 98/23 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि ठगों ने उन्हें लालच देकर निवेश के नाम पर ठगा। उन्होंने दावा किया था कि निवेश की गई रकम 24 घंटे में दोगुनी और सात महीनों में चार गुनी कर दी जाएगी। इसी झांसे में आकर उन्होंने 1.16 करोड़ की राशि निवेश कर दी।

पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों जिन्में बेगूसराय जिला के चकिया थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव निवासी अजय कुमार राय और मधुबनी के नवीन कुमार झा को नामजद किया था। दोनों पर IPC की धारा 420, 379, 467, 471, 504, 34 तथा आईटी एक्ट की धारा 66(D) के तहत मामला दर्ज किया गया था। पहले आरोपी अजय कुमार राय को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब नवीन कुमार झा की गिरफ्तारी पटना से की गई है।

विज्ञापन


पढ़ें: जननायक एक्सप्रेस से करीब 48 लाख रुपये की अफीम बरामद, तस्करी में शामिल दो लोग हुए गिरफ्तार

इस संबंध में साइबर डीएसपी सह थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि आरोपियों ने एक फर्जी कंपनी बनाकर क्रिप्टो करेंसी के नाम पर ठगी की थी। नवीन कुमार की लोकेशन की जानकारी मिलने पर टीम भेजकर उसे गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें