फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सड़क हादसे में घायल महिला की मौत, बिना इलाज कराए कुरुक्षेत्र लौटे घायल

Sat, 07 Mar 2026 07:54 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar News: मधुबनी के फुलपरास थाना क्षेत्र में 5 मार्च को स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर में घायल महिला रजिया की इलाज के दौरान डीएमसीएच में मौत हो गई। हादसे में पहले ही चार लोगों की मौके पर मौत हो चुकी थी। वहीं गंभीर रूप से घायल दो युवक अस्पताल की व्यवस्था से नाराज होकर बिना इलाज पूरा कराए ही कुरुक्षेत्र लौट गए।
 
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हॉउस में मौजूद परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधुबनी जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र के परसाधाम चौक पर 5 मार्च को स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच हुई भीषण भिड़ंत में घायल तीन लोगों अंकुश, ऋतिक और रजिया को मधुबनी पुलिस ने डीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया था। डीएमसीएच में इलाजरत रजिया की शनिवार को मौत हो गई। हरियाणा से आए रजिया के पति मो. महबूब को बेंता थाना की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद वह अपनी पत्नी का शव लेकर कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन


चार दोस्तों की मौके पर हो गई थी मौत
वहीं इस घटना में गंभीर रूप से घायल अंकुश और ऋतिक बिना पूरा इलाज कराए ही वापस हरियाणा के कुरुक्षेत्र लौट गए। इस हादसे में हरियाणा से बिहार आ रही स्कॉर्पियो में सवार चार दोस्तों की मौत मौके पर ही हो गई थी।

शुक्रवार देर रात रजिया की हुई मौत
वहीं इस घटना में घायल अंकुश और ऋतिक के बारे में बताया जा रहा है कि डीएमसीएच की इलाज व्यवस्था से नाराज होकर दोनों बिना डिस्चार्ज कराए ही कुरुक्षेत्र चले गए। वहीं रजिया के पति महबूब ने बताया कि मधुबनी पुलिस से घटना की सूचना मिलने के बाद वह कुरुक्षेत्र से दरभंगा पहुंचे थे। उनके आने के बाद पत्नी रजिया की शुक्रवार देर रात मौत हो गई। बेंता थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। महबूब ने बताया कि 35 हजार रुपये में एंबुलेंस किराए पर लेकर वह शव को अपने घर कुरुक्षेत्र ले जा रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से टोटो सवार 15 वर्षीय किशोर की मौत, चाचा गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन


स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच हुई थी टक्कर
बताया जाता है कि 5 मार्च को मधुबनी जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र के परसाधाम चौक पर हरियाणा नंबर की स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच भीषण टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस घटना के समय स्कॉर्पियो में सात लोग सवार थे। तीन घायलों को मधुबनी पुलिस ने डीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया था, जिनमें शनिवार को रजिया की मौत हो गई। वहीं अंकुश और ऋतिक अपने घर कुरुक्षेत्र वापस लौट गए हैं।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें