फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मंदिर में हंगामा करने के आरोप में भीड़ ने मानसिक विक्षिप्त युवक को बुरी तरह से पीटा, पुलिस रही नदारद

Tue, 22 Jul 2025 02:43 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Bihar: मंदिर के पुजारी के अनुसार, युवक मंदिर में घुसकर चिल्ला रहा था और कुछ तोड़फोड़ की आशंका भी जताई गई। इससे श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। पहले उसे एक बार मंदिर से बाहर किया गया, लेकिन दोबारा वह मंदिर में दाखिल हो गया।
विज्ञापन
हाथ जोड़ता युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर शहर के बीचोंबीच स्थित प्रसिद्ध थानेश्वर स्थान मंदिर में सोमवार को भीड़तंत्र की शर्मनाक और अमानवीय तस्वीर सामने आई। मानसिक रूप से विक्षिप्त एक युवक को भीड़ ने मंदिर परिसर में हंगामा करने के आरोप में रस्सी से बांध दिया और मंदिर के बाहर घसीटते हुए बेरहमी से पीटा। यह पूरी घटना नगर थाना से महज कुछ ही कदम की दूरी पर हुई, लेकिन पुलिस घंटों तक नदारद रही।

विज्ञापन


घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दर्जनों लोग युवक को घेरकर लात-घूंसे और थप्पड़ों से मारते हुए देखे जा सकते हैं। बताया गया कि युवक का नाम मनीष कुमार है, जो बेगूसराय जिले के मंसूरचक गांव का निवासी है और मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है।

मंदिर के पुजारी के अनुसार, युवक मंदिर में घुसकर चिल्ला रहा था और कुछ तोड़फोड़ की आशंका भी जताई गई। इससे श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। पहले उसे एक बार मंदिर से बाहर किया गया, लेकिन दोबारा वह मंदिर में दाखिल हो गया, जिसके बाद कुछ लोगों ने उसे रस्सी से बांधकर बाहर खींचा और फिर बेरहमी से पीटने लगे।
विज्ञापन


पढ़ें: दोस्त को बताया गद्दार...फिर वीडियो बनाकर युवक ने की आत्महत्या, किस मामले में उठाया ये कदम; जानें

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पूरा घटनाक्रम करीब आधे घंटे तक चलता रहा, लेकिन मंदिर से कुछ ही दूरी पर स्थित नगर थाना की पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। बाद में किसी ने थाने को सूचना दी, तब जाकर पुलिस पहुंची और युवक को अपने कब्जे में लिया। बाद में परिजनों के पहुंचने पर युवक को उन्हें सौंप दिया गया।
विज्ञापन


प्रशासन ने लिया संज्ञान
मामले को लेकर समस्तीपुर के सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर नगर थानाध्यक्ष को जांच का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा, "जो भी विधिसम्मत कार्रवाई होगी, वह की जाएगी। युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत होता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।"

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें