फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bank Robbery in Bihar: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी लूट, 15 लाख नकद और पांच करोड़ का गहना ले भागे लुटेरे

Wed, 07 May 2025 01:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Bihar Bank Robbery News: आठ की संख्या में आए लुटेरों ने बैंक में लूट की घटना को अंजाम दिए। बैंक ऑफ महाराष्ट्र से 15 लाख नकद और पांच करोड़ का गहना लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
बैंक के पास मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर शहर के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में बदमाशों ने बुधवार दिन के करीब 11:30 बजे धावा बोलकर करीब 15 लाख रुपये नकद के अलावा पांच करोड़ रुपये मूल का गहना लूटकर ले गए। बदमाशों की संख्या आठ बताई गई है, जो हथियार से लैस थे। घटना की सूचना मिलते ही एसपी अशोक मिश्रा के अलावा एसपी संजय पांडे सुमित नगर और मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


घटना के संबंध में बैंक के डिप्टी मैनेजर शशि भूषण कुमार ने बतलाया कि दिन के करीब 11:30 बजे पहले दो-तीन की संख्या में बदमाश खाता खुलवाने के नाम पर अंदर प्रवेश किए। खाता खोलने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट की जरूरत है, इस पर बात कर रहे थे। इसी दौरान 6-7 और बदमाश अंदर प्रवेश कर गए। सभी लोगों को गन पॉइंट पर ले लिया और बैंक के काउंटर में रखा 15 लाख 2000 नकद के अलावा करीब पांच करोड़ रुपये का गहना लूट कर ले गए। इस दौरान बदमाशों ने सभी बैंक कर्मी का मोबाइल भी ले लिया।

यह भी पढ़ें: पाक के आतंकी ठिकानों पर हमले के बाद नीतीश ने पीएम मोदी के लिए क्या कहा? तेजस्वी भी खुश
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश आराम से फरार हो गए। चूंकि मार्केट में यह बैंक स्थित है। उसके नीचे कई दुकानें भी हैं। लेकिन लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। पुलिस के आने के बाद लोगों को यह जानकारी मिल सकी की ऊपर बैंक में लूट हुई है। बैंक के नीचे साइबर कैफे चलने वाले कृष्ण कुमार ने बताया कि घटना की भनक भी उन्हें नहीं लगी। जब पुलिस मौके पर पहुंची है, तभी लोगों को जानकारी मिली कि ऊपर बैंक में लूट हुई है। स्थानीय लोगों ने बतलाया कि लूट के बावजूद भी बैंक में खतरे का सायरन नहीं बजा, जिस कारण आसपास के लोगों को घटना की भनक तक नहीं मिली।

यह भी पढ़ें: एडीएम बनकर घूम रहा था युवक, गांव जाने के लिए मांगा एस्कॉर्ट, पोल खुली तो पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें