फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: दरभंगा की दिल दहला देने वाली वारदात, पति ने कैंची से की पत्नी की नृशंस हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 01 Sep 2025 11:10 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के बघौनी गांव में पति ने पत्नी की कैंची से गोदकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान सुचित्रा देवी के रूप में हुई है। आरोपी पति लालबाबू दास ने पत्नी के गांव के युवक से प्रेम प्रसंग का विरोध किया था।
 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के बघौनी गांव में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की कैंची से गोदकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान सुचित्रा देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आरोपी लालबाबू दास को पत्नी के गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग पर आपत्ति थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद और मारपीट होती रहती थी।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक, 26 अगस्त को सुचित्रा अपनी तीन वर्षीय बेटी सृष्टि को लेकर प्रेमी के पास दिल्ली चली गई थी। इसकी जानकारी मिलते ही लालबाबू भी अगले दिन दिल्ली पहुंचा, लेकिन तब तक सुचित्रा घर लौट चुकी थी। रविवार को जब लालबाबू गांव लौटा और पत्नी को देखा तो गुस्से में कैंची से वार कर उसकी हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: कटिहार में सम्राट चौधरी का विपक्ष पर वार, बोले- 'राहुल गांधी के इटली वाले संस्कार हैं'
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर बहेड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। वहीं, आरोपी पति को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष सूरज गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। FSL की टीम को बुलाया गया है और मायके पक्ष से आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण प्रेम प्रसंग सामने आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें