फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samastipur Crime: जमीनी विवाद को लेकर युवक के सिर पर रॉड से प्रहार, हुई दर्दनाक मौत, मां-बहन भी हुई जख्मी

Thu, 19 Sep 2024 02:44 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Samastipur Crime: जिले के चकमहेसी थाना क्षेत्र के नामपुर खेड़ी गांव में जमीनी विवाद को लेकर बुधवार रात एक युवक के सिर पर रॉड से प्रहार किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के समस्तीपुर में एक युवक की जमीनी विवाद को लेकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर चकमहेसी थाने की पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक की पहचान नामापुर खेड़ी गांव के श्याम राय के पुत्र सोनू कुमार (22) के रूप में की गई है। 

विज्ञापन


मृतक के पिता श्याम राय ने बताया कि गांव के ही रामबली राय ने करीब 25 वर्ष पूर्व तीन कट्ठा जमीन रजिस्ट्री को लेकर उनसे पैसा लिया था। जिसके बाद जमीन पर इनका कब्जा था। यह जोत आदि कर रहे थे, लेकिन रामबली राय द्वारा उक्त जमीन को अब तक रजिस्ट्री नहीं किया गया था। एक माह पूर्व गांव के निर्मल राय ने ही उक्त जमीन की रजिस्ट्री करा ली, इसके बाद विवाद शुरू हो गया।

बुधवार को निर्मल राय अपने लोगों के साथ उक्त जमीन को जोतने के लिए दिन के करीब दो बजे पहुंचे। सभी हरवे हथियार से लैस थे, डर से यह लोग वहां नहीं गए। रात में वह अपने परिवार के साथ उक्त जमीन पर लगी घास काटने वाली मशीन को खोलकर अपनी जमीन में ले जा रहे थे, इसी दौरान निर्मल राय के अलावा चंदन राय, रामबली राय राज निवास राय आदि लोगों ने इन लोगों को घेर लिया और लाठी डंडे से पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद यह लोग वहां से भागने लगे, लेकिन इनका पुत्र सोनू उन लोगों के बीच घिर गया। इसके बाद लोगों ने मिलकर उनके सर पर रॉड से प्रहार किया। जिसके कारण इसका सिर फट गया। बाद में वहां से उठाकर किसी तरह उसे अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें