फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरभंगा धमाका: एनआईए ने पांच के खिलाफ दायर की चार्जशीट, आरोपियों ने ट्रेन में आग की रची थी साजिश

सार

एनआईए के अधिकारियों ने बताया कि इन आतंकियों का इरादा लंबी दूरी की एक ट्रेन में धमाका कर आग लगाने का था। चार्जशीट में नामजद पांच आरोपियों में से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पांचवां आरोपी फरार है और लाहौर में रह रहा है। ये सभी उत्तर प्रदेश के शामली के मूल निवासी हैं। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनआईए ने बिहार के दरभंगा रेलवे स्टेशन पर 17 जून को हुए बम धमाका मामले में पांच लोगों के खिलाफ पटना की विशेष कोर्ट में आरोप पत्र दायर कर दिया। इन्होंने पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए तैयबा के आकाओं के इशारे पर यह धमाका किया था। 

विज्ञापन


एनआईए के अधिकारियों ने बताया कि इन आतंकियों का इरादा लंबी दूरी की एक ट्रेन में धमाका कर आग लगाने का था। चार्जशीट में नामजद पांच आरोपियों में से चार मोहम्मद नासिर खान, इमरान मलिक, सलीम अहमद और कफिल अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया है। पांचवां आरोपी इकबाल मोहम्मद फरार है और लाहौर में रह रहा है। ये सभी उत्तर प्रदेश के शामली के मूल निवासी हैं। 

यह आरोप पत्र भादंवि की विभिन्न धाराओं, विस्फोटक अधिनियम, गैर कानूनी गतिविधि निवारक कानून के तहत दायर किया गया है। एनआईए के अधिकारियों ने कहा कि लश्कर के आतंकियों की लंबी दूरी की चलती ट्रेन में आईईडी या पार्सल बम के जरिए आग लगाने की साजिश थी। यदि वे कामयाब रहते तो भारी मात्रा में जानमाल का नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन


हफीज इकबाल था मास्टर माइंड, पार्सल में रखा था बम
पाकिस्तान स्थित लश्करे तैयबा के आपरेटिव हफीज इकबाल के निर्देश पर मोहम्मद नासिर खान और इमरान मलिक ने स्थानीय रूप से केमिकल एकत्रित कर एक आईईडी बम बनाया और उसे कपड़ों के एक पार्सल में रखा था। पार्सल सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस में बुक किया गया था। इरादा यह था कि आग लगाने वाले आईईडी के ट्रिगर होने पर कपड़े के पार्सल में आग लग जाएगी और अन्य पार्सल में आग फैलकर एक बड़े विस्फोट का रूप ले लेगी। 

नासिर गया था पाकिस्तान, हथियारों की ट्रेनिंग लेकर आया 
मोहम्मद नासिर खान ने पाकिस्तान की यात्रा की थी और जासूसी, हथियारों और गोला-बारूद और आईईडी बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया था। उसे पाकिस्तान से फंड भी मिला था। धमाके के बाद पाकिस्तान स्थित आकाओं ने आरोपियों को नेपाल के रास्ते विदेश भागने में मदद करने की कोशिश की थी। हालांकि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें