फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूफान 'यास' का कहर: बिहार-झारखंड में भारी बारिश बनी मुसीबत, गहराया बिजली संकट, जानिए आज का कैसा रहेगा दिन

Fri, 28 May 2021 11:43 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

चक्रवात तूफान भले ही कमजोर पड़ गया, लेकिन उसने अपने पीछे तबाही को जो मंजर छोड़ा है, वह काफी खौफनाक और भयावह है। बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, यूपी, सिक्किम, मेघालय समेत कई जगहों पर बारिश जारी है। 
विज्ञापन
तूफान यास का असर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चक्रवात तूफान यास भले ही पश्चिम बंगाल और ओडिशा में कमजोर पड़ गया हो, लेकिन बारिश और आंधी अब भी कई राज्यों में तबाही मचा रखी है। झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश में बारिश जारी है। इन राज्यों में गुरुवार की रात से भीषण बारिश और तेज रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। साथ ही कई जगहों पर बड़े-बड़े पेड़ और आकाशीय बिजली गिरने से मौत होने की खबर है। वहीं बारिश और आंधी की वजह से बिजली सप्लाई पूरी तरह से ठप हो गई है। 

विज्ञापन


बिहार में बिजली संकट और गहराया 
भारी बारिश और तेज हवाओं के चलते बिहार में बिजल संकट और गहरा गया है। पांच बिजली उत्पादन केन्द्रों का आठ यूनिट में उत्पादन पूरी तरह से ठप पड़ा है। राज्य में 5500 मेगावाट बिजली की खपत होती है, लेकिन खपत घट कर 1250 के नीचे पहुंच गई है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में अभी भी विद्युत आपूर्ति बाधित है। इस संकट में बिजली आपूर्ति करने में बिजली विभाग को कई अड़चने आ रही हैं। आशंका जताई जा रही है कि बिजली की समस्या राज्य में अभी बनी रहेगी।   



अगले 48 घंटे तक बारिश की आशंका
चक्रवात तूफान अपने पीछे तबाही को जो मंजर छोड़ा है वह काफी खौफनाक और भयावह है। इसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि इन राज्यों में हवाई यात्रा भी बाधित रही। कई फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया गया है। मौसम विभाग ने बिहार और इससे सटे पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 48 घंटों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका जताई है। साथ ही कुछ हिस्सों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन



 लगातार हो रही बारिश से शहरों और गांवों में जलजमाव और बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। बिहार की राजधानी पटना में सड़कों पर पानी जमा हुआ है। लोग जरूरी कार्य से ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। हालांकि मौसम विभाग ने लोगों से बहुत जरूरी होने पर ही बाहर निकलने के 
 
बिहार में लगातार बारिश जारी है। बिहार में दक्षिण और पूर्वी  में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। अगले 24 से 48 घंटों में मध्य बिहार में भी कुछ जगहों पर बारिश और बिजली गिरने की आशंका है।। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विवेक सिन्हा ने बताया कि राज्य भर में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश अगले दो दिनों तक हो सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें