फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: यूपी के जज से 56 हजार की साइबर ठगी, बिहार से एक गिरफ्तार, अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा

Tue, 01 Jul 2025 02:02 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,शेखपुरा

सार

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में पदस्थ एक न्यायाधीश से केदारनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर 56 हजार रुपये की साइबर ठगी की गई। शिकायत के बाद रायबरेली साइबर पुलिस ने जांच कर बिहार के शेखपुरा जिले से विकास कुमार नामक युवक को गिरफ्तार किया। 
 
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में पदस्थ एक न्यायाधीश से केदारनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर साइबर अपराधियों ने 56 हजार रुपये की ठगी कर ली। मामले का खुलासा होने के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। जज की शिकायत पर रायबरेली साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू की, जिसमें ठगी का लिंक बिहार के शेखपुरा जिले से जुड़ा पाया गया।
विज्ञापन


दरअसल, यह पूरा मामला रायबरेली के पॉक्सो कोर्ट के एक न्यायाधीश से जुड़ा है। 12 जून को न्यायाधीश ने ऑनलाइन हेलीकॉप्टर बुकिंग के लिए एक वेबसाइट के माध्यम से भुगतान किया था। लेकिन बाद में उन्हें महसूस हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। उन्होंने 16 जून को साइबर थाना रायबरेली में प्राथमिकी दर्ज कराई। तकनीकी जांच में सामने आया कि ठगों का मोबाइल टावर लोकेशन शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र के नसरतपुर गांव में पाया गया। इसके बाद रायबरेली साइबर पुलिस की एक टीम रविवार को शेखपुरा पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से छापेमारी कर आरोपी विकास कुमार (20 वर्ष), पिता मन्नू यादव को गिरफ्तार कर लिया।

बरबीघा थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। विकास ने पुलिस को बताया कि वह एक अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का सदस्य है, जो फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी की वारदातों को अंजाम देता है। इस गिरोह में नालंदा, शेखपुरा और नवादा जिले के कई बदमाश शामिल हैं, जो फिलहाल फरार हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पुनौराधाम को मिलेगा भव्य रूप, बिहार सरकार ने 882.87 करोड़ की विकास योजना को दी मंजूरी
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल भी जब्त किया है, जिसमें कई फर्जी डेटा और ऑनलाइन ठगी से जुड़े साक्ष्य मिले हैं। मोबाइल की जांच में सामने आया है कि आरोपी अब तक लाखों रुपये की ठगी कर चुका है। फिलहाल यूपी पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर रायबरेली ले गई है। पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें