फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गया में 27 आईईडी और हैंड ग्रेनेड बरामद, CRPF जवानों को जंगल में तलाशी अभियान में मिले

Tue, 19 Dec 2017 10:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गया
विज्ञापन
नक्सलियों से बरामद आईईडी और हैंडग्रेनेड - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गया और औरंगाबाद जिले के सीमावर्ती इलाके बंदरी झाला-डुमरी नाला के जंगल से सुरक्षाबलों और जिला पुलिस ने रविवार की शाम 27 आईईडी बरामद की। सोमवार को सीआरपीएफ के बम निरोधक दस्ते ने इसे डिफ्यूज कर दिया। पहाड़ी पर नक्सलियों के जुटने के भी संकेत मिले हैं। यहां से हैंड ग्रेनेड, कुछ नक्सलियों से जुड़े कागजात और कपड़े बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


बिहार के गया और औरंगाबाद जिले के नजदीक सीआरपीएफ, कोबरा और राज्य पुलिस रविवार सुबह डुमरी नाला इलाके में तलाशी अभियान चला रही थी। इसी दौरान बंदरी झाला-डुमरी नाले के पास जमीन के नीचे आईईडी के तार मिले। जांच में एक-एक किलो की 27 आईईडी बरामद हुई।

जंगल से एक हैंड ग्रेनेड, 15 सेट नक्सली वर्दी, खाने-पीने व पहनने का सामान बरामद हुआ। कपड़ों में एक जैकेट मध्य जोन के जोनल कमांडर संदीप यादव की बताई जा रही है। एएसपी अभियान अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आईईडी डिफ्यूज कर दिया गया है। इलाके में कांबिंग शुरू है। 
विज्ञापन


एएसपी ने बताया कि जिस तरह से बम प्लांट किया गया था, वह बहुत ही खतरनाक था और कोई भी अप्रिय घटना हो सकती थी। सुरक्षा बल की मुस्तैदी के कारण उसे ट्रेस कर लिया गया। नक्सलियों ने पुलिस को निशाना बनाने के लिए बम प्लांट किया था।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें