फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: मुंगेर में अपराधियों का तांडव, NH80 पर बाइक से जा रहे पति-पत्नी को गोलियों से भूना, दोनों की मौत

Fri, 28 Apr 2023 02:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि इंद्ररुख पश्चिम पंचायत के डकराखजुरिया के रहने वाले श्यामवीर साह के बेटे आशीष राज और उसकी पत्नी संगीता कुमारी की हत्या गोली मारकर की गई है। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुंगेर में नया रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदनपुरा के पास एनएच 80 पर शुक्रवार की दोपहर अपराधियों ने तांडव किया। यहां अपराधी इस तरह बेखौफ हैं कि किसी को भी कहीं भी गोलियों से भून डालते हैं। यहां बाइक से बरियारपुर प्रखंड के उप स्वास्थ्य केंद्र जा रहे दंपति को अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियों से छलनी कर दिया। इस हमले में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, इंद्ररुख पश्चिम पंचायत के रहने वाले श्यामवीर साह के बेटा आशीष राज (40) अपनी पत्नी संगीता कुमारी को बाइक पर बैठाकर बरियारपुर जा रहा था। संगीता बरियारपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम नर्स के पद पर कार्यरत है। तभी एनएच80 महिंद्रा शोरूम के पास पहले से बाइक सवार कुछ अपराधी खड़े थे। जैसे ही दंपति की गाड़ी आई अपराधियों ने गाड़ी को रुकवाया और गोलियां चलानी शुरू कर दीं। पहले पत्नी को गोलियों से छलनी कर दिया। उसे तीन गोलियां लगी। पत्नी को गोली लगता देख पति आशीष भागने लगा तो अपराधियों ने पहले उसे पीछे से गोली मारी। फिर अपराधी आशीष राज के सामने आ गए और उसे भी गोलियों से भून डाला। उसे चार गोलियां लगी हैं। चश्मदीदों ने बताया कि लगभग 15 चक्र गोलियां चलीं।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद ही सफिया सराय ओपी अध्यक्ष नीरज ठाकुर, नया रामनगर थाना अध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार और सदर एसडीपीओ राजेश कुमार दल बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि इंद्ररुख पश्चिम पंचायत के डकराखजुरिया के रहने वाले श्यामवीर साह के बेटे आशीष राज और उसकी पत्नी संगीता कुमारी की हत्या गोली मारकर की गई है। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि घटनास्थल से चार खोखे अभी तक बरामद किए गए हैं। फिलहाल अन्य जांच टीम को भी बुलाया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें