फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद, युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Tue, 17 Jun 2025 03:53 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना के मसौढ़ी अनुमंडल में दिनदहाड़े अपराधियों ने ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में एक 25 वर्षीय युवक, राजेश चौधरी की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। दो अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।

 
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रोज़ाना किसी न किसी बड़ी वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। ताजा मामला मसौढ़ी अनुमंडल का है, जहां दिनदहाड़े अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान बेलबगीचा रहमतगंज दश्रीनी मोहल्ला निवासी राजेश चौधरी (उम्र लगभग 25 वर्ष), पिता सरजू चौधरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दो से तीन की संख्या में आए अपराधियों ने ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में युवक के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मसौढ़ी थाने की पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। मसौढ़ी थाना अध्यक्ष ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक की मौत मौके पर ही हो गई थी और शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि दो अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मछलियों से भरी वैन सड़क पर पलटने से मची लूट, पुलिस ने मौके से लोगों को खदेड़ा, चालक घायल
विज्ञापन



पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और FSL (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी है। वहीं, आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा कर लिया जाएगा। फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें