फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात में दलित नाबालिग की हत्या, मंडप छोड़ दूल्हा दुल्हन भी भागे

Mon, 30 Apr 2018 04:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार में दो अलग-अलग जगह आयोजित शादी समारोह में दो लोगों की हत्या कर दी गई है। ये दोनों ही मामले भोजपुर के हैं। पहली घटना भोजपुर जिले के नवादा क्षेत्र की है।

विज्ञापन


यहां बारात में जब सभी लोग डांस कर रहे थे, तभी कुछ लोगों ने अचानक मारपीट करना शुरू कर दिया। इसी दौरान पांचवी में पढ़ने वाले एक दलित लड़के को डंडे, ईंट और पत्थर से बुरी तरह पीटा गया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। इसके बाद जश्न का माहौल हिंसा में बदल गया। लोगों ने वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया।

हंगामे के चलते दूल्हा दुल्हन भी अपना जोड़ा खोलकर भाग गए। वहां मौजूद अन्य लोग भी जैसे तैसे अपनी जान बचाकर भागे। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कई बारातियों को पूछताछ के बाद हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन


इसके अलावा दूसरा मामला भोजपुर के कडारी रानीतालाब क्षेत्र का है। यहां दुबौली गांव में शादी समारोह के दौरान एक रिटायर्ड दरोगा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह हत्या एक साजिश के तहत की गई थी। दो युवक हत्या को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो गए। वहीं दारोगा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें