फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के जन्मदिन की पार्टी से जवान को घसीटते हुए ले गए माओवादी, बेरहमी से की हत्या

Wed, 19 Sep 2018 09:18 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार के जमुई जिले में सशस्त्र सेना बल के जवान की माओवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जवान अपने मूल गांव पंदेठीका में छुट्टी पर आया था। घटना सोमवार की है। माओवादियों ने पहले जवान को उनके निवास से घसीटते हुए निकाला और फिर उनकी हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक जवान का नाम सिकंदर यादव था और वह सश्स्त्र सीमा बल के 48वें बटालियन के जवान थे।

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए मंगलवार को एसचओ सुनील कुमार ने बताया कि सिकंदर अपने परिवार के साथ अपनी बेटी का चौथा जन्मदिन मना रहे थे। उसी वक्त उन्हें मारा गया।

सिकंदर को मारने से पहले दो माओवादी पुलिस की वर्दी में उनके घर आए। जैसे ही वह बाहर तक आते उससे पहले ही 20 अन्य नक्सल समर्थक आ गए और उनपर आक्रमण कर दिया और घसीटते हुए घर के बाहर ले गए। सिकंदर की उनके घर से कुछ दी दूरी पर कई बार गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


गांव वालों का कहना है कि माओवादियों के साथ कुछ महिलाएं भी थीं और सिकंदर को पुलिस को सूचना देने वाला कह रही थीं। नक्सली जोर-जोर से बोल रहे थे कि जवान को सजा दो। जवान की हत्या करने के बाद सभी पास के जंगल में भाग गए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें