फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना ऑनर किलिंग मामले में सुपारी किलर बिहार से गिरफ्तार

Wed, 19 Sep 2018 10:22 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
तेलंगाना पुलिस
विज्ञापन

बिहार में समस्तीपुर जिले की मुफ्फसिल थाना पुलिस के सहयोग से तेलंगाना पुलिस मंगलवार को जगतसिंहपुर गांव से एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी।

विज्ञापन


पुलिस उपाधीक्षक (सदर) प्रितिश कुमार ने बताया कि तेलंगाना में नलगोंडा के मृणालगोड़ा टाउन में एक ऑनर किलिंग मामले में तेलंगाना पुलिस ने समस्तीपुर की मुफ्फसिल पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर सुभाष शर्मा नामक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया ।

उन्होंने बताया कि सुभाष को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में मंगलवार को पेश किया गया और फिर उसे तेलंगाना पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर वहां के लिए रवाना हो गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रितिश ने बताया कि सुभाष सुपारी किलर है और उसने हत्या और लूट की कई वारदातों को अन्य राज्यों में भी अंजाम दिया है।


(इनपुट-भाषा)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें