फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविन एप में तकनीकी दिक्कतें जारी, बिहार में टीकाकरण अभियान में आई बाधा

Wed, 17 Feb 2021 11:46 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

बिहार में कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान की योजना और ट्रैकिंग के लिए बनाई गए कोविन मोबाइल एप में तकनीकी दिक्कतें लगातार दर्ज की जा रही हैं। एक स्वास्थ्य कर्मी ने कोरोना की पहली डोज ली लेकिन 28 दिन पूरे होने से पहले ही सोमवार को स्वास्थ्य कर्मी के पास दूसरी डोज के लिए चिन्हित किया गया। 

विज्ञापन


इस स्वास्थ्य कर्मी को इंदिरा गांधी मेडिकल साइंस इंस्टीट्यूट में कोरोना की डोज दी गई थीं। इस इंस्टिट्यूट के संजय कुमार का कहना है कि हमने स्वास्थ्य कर्मी का डाटा चेक किया तो पता चला कि अभी इन्हें 28 दिन पूरे नहीं हुए हैं। 

राज्य के स्वास्थ्य सोसाइटी के कार्यकारी निदेशक मनोज कुमार का कहना है कि उन्हें ऐसी कई शिकायतें मिली हैं कि कई लाभार्थी पात्रों को एसएमएस के जरिए अग्रिम सूचना नहीं मिली है। उन्होंने आगे बताया कि हमने अब संबंधित लोगों को लाभार्थियों को कॉल करने के लिए बोला है। उन्होंने कहा कि तकनीकी मुद्दों की वजह से कम लोगों को टीका लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें