फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: पटना में लगेगा सात दिन का लॉकडाउन, 10 से 16 जुलाई तक प्रतिबंध

Wed, 08 Jul 2020 05:48 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
Patna lockdown - फोटो : ANI
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते मामलों की देखते हुए बुधवार को बिहार की राजधानी पटना में जिलाधिकारी ने फिर से लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया है। आदेशानुसार शहर में यह लॉकडाउन सात दिनों के लिए 10 से 16 जुलाई तक लागू होगा। जिलाधिकारी कुमार रवि के मुताबिक बाजारों में अनावश्यक भीड़ के मद्देनजर एक हफ्ते तक पटना में लॉकडाउन लगाया गया है। आवश्यक सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी। धार्मिक स्थान बंद रहेंगे। बिना मास्क के गाड़ी लेकर घूमने वालों का वाहन जब्त कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


गौरतलब है कि बिहार में एक दिन में सर्वाधिक 749 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 13274 हो गए हैं। उधर राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक कोरोना महामारी को देखते हुए, राज्य सचिवालय और परिसर की अन्य इमारतों में किसी भी आगंतुक को अनुमति नहीं दी जाएगी।

इसके अलावा बिहार के भागलपुर जिले में भी कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने पांच दिनों के लॉकडाउन का फैसला किया है। यह नौ जुलाई की सुबह छह बजे से 13 जुलाई की सुबह छह बजे तक लागू होगा। इस दौरान जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति जारी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें