फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार: मुजफ्फरपुर डीटीओ के घर में मिले 51 लाख रुपये, 60 लाख के आभूषण भी बरामद

Fri, 25 Jun 2021 12:14 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

कार्रवाई के दौरान टीम को 51 लाख रुपये नकद, 60 लाख रुपये से अधिक के आभूषण, जमीन के दस्तावेज, बैंक एवं एलआईसी में निवेश के कागजात बरामद किए गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार राज्य निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने मुजफ्फरपुर के जिला परिवहन अधिकारी (डीटीओ) रजनीश लाल के विभिन्न ठिकानों पर गुरुवार (24 जून) को छापेमारी की। इस दौरान 51 लाख रुपये नगद और 60 लाख रुपये से अधिक के आभूषण बरामद किए गए। जांच टीम के हाथ जमीन एवं निवेश के कागजात भी लगे। 

विज्ञापन


पटना स्थित ब्यूरो मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, रजनीश लाल के मुजफ्फरपुर स्थित आवास तथा पटना शहर स्थित तीन फ्लैटों सहित अन्य ठिकानों पर गुरुवार को छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान टीम को 51 लाख रुपये नकद, 60 लाख रुपये से अधिक के आभूषण, जमीन के दस्तावेज, बैंक एवं एलआईसी में निवेश के कागजात बरामद किए गए। रजनीश लाल के पास छपरा डीटीओ का अतिरिक्त प्रभार भी है। उनके खिलाफ आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें