फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Bihar: बिहार में 536 कोरोना संक्रमित, सरकार का 350 डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस

Wed, 06 May 2020 03:32 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
बिहार में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। वहीं बिहार के पूर्णिया जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमण का एक नया मामला प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में कोविड-19 के मामले अब बढकर 536 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बुधवार को बताया कि पूर्णिया जिले के जलालगढ निवासी 27 वर्षीय एक पुरुष में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। बता दें कि बिहार के 38 जिलों में से 32 जिलों में कोविड-19 के मामले अब तक प्रकाश में आए हैं।

विज्ञापन


वहीं, प्रदेश सरकार ने काम पर न आने को लेकर 350 डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस भेजा है। इसपर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि इस महामारी में हम अपने योद्धाओं के प्रति अत्यधिक सम्मान रखते हैं। हमने उनसे बात की और यह महसूस किया गया कि उन्हें नियमों से अवगत कराने की आवश्यकता है, इसलिए हमने यह निर्णय लिया।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब तक सबसे अधिक मुंगेर में 102, बक्सर में 56, रोहतास में 52, पटना में 44, नालंदा में 36, सिवान में 32, कैमूर में 31, मधुबनी में 23, गोपालगंज और भोजपुर में 18-18, बेगूसराय और औरंगाबाद में 13-13, भागलपुर और पश्चिम चंपारण में 11-11 मामले सामने आए हैं। 
विज्ञापन


इसके अलावा कटिहार में 10, पूर्वी चंपारण में नौ, सारण में आठ, गया और सीतामढी में छह-छह, दरभंगा और अरवल में पांच-पांच, लखीसराय, नवादा और जहानाबाद में चार-चार, बांका और वैशाली में तीन-तीन, मधेपुरा, अररिया और पूर्णिया में दो-दो तथा शेखपुरा, शिवहर और समस्तीपुर में एक-एक मामले प्रकाश में आए हैं।

बिहार में अब तक कोरोना वायरस के 30487 नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना संक्रमित 158 मरीज ठीक हुए हैं। गौरतलब है कि 21 मार्च को मुंगेर जिला निवासी कोरोना वायरस संक्रमित एक मरीज और 17 अप्रैल को वैशाली जिला निवासी एक मरीज की पटना एम्स में तथा एक मई को पूर्वी चंपारण जिला निवासी एक मरीज और दो मई को सीतामढी जिला निवासी कोरोना वायरस संक्रमित एक मरीज की नालंदा मेडिकल कालेज अस्पताल में मौत हो गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें