बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे में तीन और मरीजों की मौत हो जाने से इस वायरस से मरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 28 हो गई और संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 4,452 हो गए।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटे के दौरान तीन और मरीजों की मौत (बेगूसराय, नवादा एवं शिवहर जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत) हो जाने के बाद प्रदेश में संक्रमण से मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 28 हो गई।
कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक बेगूसराय एवं खगडिया में तीन-तीन, भोजपुर पटना, सीतामढ़ी, सिवान एवं वैशाली में दो—दो तथा भागलपुर, जमुई, जहानाबाद, मधेपुरा, मुंगेर, नालंदा, नवादा, पूर्वी चंपारण, रोहतास, समस्तीपुर, सारण एवं शिवहर जिले में एक-एक मरीज की मौत हो चुकी है।
राज्य में अब तक 88,313 नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना वायरस संक्रमित 2,120 मरीज ठीक हुए हैं।