क्वारंटीन केंद्र में लोगों का खाने और पानी को लेकर हंगामा
- फोटो : ANI
बिहार में क्वारंटीन केंद्र में मौजूद लोगों ने जमकर हंगामा किया। वैशाली के भगवानपुर कस्बे के क्वारंटीन केंद्र में लोगों ने शुक्रवार को हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि उन्हें उचित भोजन और पानी नहीं दिया जा रहा है और जो खाना मिल रहा है वो समय से नहीं दिया जा रहा है। डीएम उदिता सिंह ने कहा कि हम मामले की जांच करेंगे।