फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Bihar: बिहार में संक्रमण के 46 नए मामले दर्ज, संक्रमित लोगों की संख्या 1079 हुई

Sat, 16 May 2020 02:15 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
अपने गृह राज्य लौटते प्रवासी - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना वायरस का कहर बिहार में तेजी से बढ़ता जा रहा है। प्रवासी मजदूरों के आने से संक्रमितों की संख्या में और तेजी से बढ़ोतरी हुई है। राज्य में शनिवार को कोरोना पॉजिटिव के 46 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 1,033 से बढ़कर 1,079 हो गई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि 46 नए मामलों में से पटना में पांच, मुंगेर और समस्तीपुर में एक-एक, बांका में 18, शेखपुरा में नौ, औरंगाबाद में दो, कटिहार में तीन और जमुई में सात मामले शामिल हैं।

इससे पहले बिहार में एक महिला और नौ नाबालिगों समेत 15 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों की कुल 1,033 थी। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि 15 में से मधेपुरा में सात, सहरसा में तीन, सुपौल एवं किशनगंज में दो-दो और भोजपुर में एक नया मामला सामने आया है।
विज्ञापन


कोरोना वायरस बिहार के सभी 38 जिलों में फैल चुका है। कुमार ने शुक्रवार देर रात ट्वीट किया था कि बिहार में कोविड-19 संक्रमण के 15 और मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1,033 हो गई। हम उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगा रहे हैं। पांच जिलों में सामने आए संक्रमण के इन नए 15 मामलों में से कई नाबालिग हैं।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि बिहार में अब तक संक्रमित पाए गए 1,079 लोगों में से 438 लोग उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, सात लोगों की मौत हो गई है और 634 लोग सक्रिय हैं। संक्रमित लोगों में से ज्यादातर मुंबई और दिल्ली से आए प्रवासी हैं।

अब तक पटना में दो और रोहतास, मुंगेर, वैशाली, पूर्वी चंपारण एवं सीतामढ़ी जिलों में एक-एक संक्रमित व्यक्ति की मौत हो चुकी है। संक्रमित लोगों की सर्वाधिक संख्या मुंगेर में है। मुंगेर में 122, पटना में 100, रोहतास में 77, नालंदा में 66, बक्सर में 59 और बेगुसराय में 47 लोग संक्रमित पाए गए हैं। पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और दरभंगा में सात केंद्रों में अब तक 42,645 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें