फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस : बिहार विधानसभा के बजट सत्र में कटौती, सोमवार के बाद नहीं होगी कोई बैठक

Mon, 16 Mar 2020 01:57 PM IST
आसिम खान पीटीआई, पटना
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर बिहार विधानसभा के जारी बजट सत्र की अवधि में कटौती कर दी गई और सोमवार के बाद कोई बैठक नहीं होगी। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने यह जानकारी दी। राज्य विधानसभा का बजट सत्र 31 मार्च तक चलना था। चौधरी ने बताया कि सुबह उनकी अध्यक्षता में हुई सदन की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया।

विज्ञापन


उन्होंने सदन में कहा, ' इसके अनुसार, विनियोग विधेयक 2020-21 सदन में पेश किया जाएगा और यह आज ही पारित होगा। विभिन्न विभागों की अनुपूरक अनुदान मांगों के लिए निर्धारित बहस गिलोटिन की जाएगी।'

चौधरी ने सदन को सूचित किया कि कार्यदिवस के लिए निर्धारित प्रश्नकाल और ध्यानाकर्षण प्रस्ताव को निलंबित कर दिया गया और कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें