फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Bihar: बिहार में छह नए मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 556 हुई

Fri, 08 May 2020 01:02 PM IST
देव कश्यप पीटीआई,पटना
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना वायरस का कहर बिहार में तेजी से बढ़ रहा है। बिहार के समस्तीपुर जिले में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के छह नये मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 556 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि समस्तीपुर जिले के रोसडा में चार तथा हसनपुर में दो लोगों (सभी पुरुष) में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है ।

विज्ञापन


बिहार के 38 जिलों में से 33 जिलों में कोविड-19 संक्रमण के मामले सामने आए हैं। बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक मामले मुंगेर में सामने आए हैं।

मुंगेर में 102, बक्सर में 56, रोहतास में 54, पटना में 47, नालंदा में 36, सिवान एवं कैमूर में 32-32, मधुबनी में 24, गोपालगंज एवं भोजपुर में 18-18, औरंगाबाद में 14, बेगूसराय एवं भागलपुर में 13-13, पश्चिम चंपारण में 11, कटिहार में 10, पूर्वी चंपारण में नौ, सारण में आठ, समस्तीपुर में सात, गया एवं सीतामढी में छह-छह, दरभंगा, जहानाबाद एवं अरवल में पांच-पांच, लखीसराय एवं नवादा में चार-चार, बांका, शिवहर एवं वैशाली में तीन-तीन, पूर्णिया, मधेपुरा एवं अररिया में दो-दो तथा शेखपुरा एवं किशनगंज में एक-एक मामले सामने आए हैं ।
विज्ञापन


बिहार में अब तक 31,693 नमूनों की जांच की जा चुकी है और 246 मरीज उपचार के बाद ठीक हो गए हैं। गौरतलब है कि 21 मार्च को मुंगेर जिला निवासी एक मरीज एवं 17 अप्रैल को वैशाली जिला निवासी एक मरीज की पटना एम्स में तथा एक मई को पूर्वी चंपारण जिला निवासी एक मरीज, दो मई को सीतामढ़ी जिला निवासी एक मरीज की नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एवं गुरुवार को जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम निवासी एक वृद्ध की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें