कोरोना से बचने को अपनाएं ये तरीका
- फोटो : अमर उजाला
अगर आपने बूस्टर डोज भी ले लिया है तो सावधान रहें...संक्रमण आपको भी हो सकता है। इसलिए थोड़ी सी लापरवाही आपके लिए खतरनाक साबित हो सकती है। दरअसल, पटना के फुलवारीशरीफ के 27 साल के मरीज कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। अमर उजाला ने जब मरीज से बात की तो उन्होंने कहा कि वह किसी काम से लखनऊ गए थे। लौटकर पटना आए तो तबीयत खराब हो गई। पहले ठंड लगकर बुखाया आया। फिर सिर दर्द, गले में खरास और कफ ने परेशानी बढ़ा दी। जब डॉक्टर के पास गया तो उन्होंने कोविड टेस्ट किया। RTPCR जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई। मरीज ने कहा कि मैं कोविड वैक्सीन का तीनों डोज ले चुका हूं। फिर भी संक्रमित हो गया। फिलहाल, डॉक्टर ने होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है। वैक्सीन लेने से संक्रमण का असर काफी कम हो जाता है लेकिन कई लोग भी हैं जो ऐसा मानते हैं कि वैक्सीन के बाद वह संक्रमित नहीं होते। यह मानना गलत है। इसलिए हर हाल में कोविड गाइडलाइन का पालन करें।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में रविवार को पटना में 13 केस कोविड पॉजिटिव पाए हैं। इनमें 7 ऐसे मरीज मरीज हैं, जिनकी उम्र 40 से कम है। वहीं 30 साल से कम उम्र वाले 3 मरीज हैं, इनमें एक मरीज 27 साल के और एक 24 साल के हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि बिना मास्क लगाए घर से बाहर बिल्कुल न निकलें। लक्षण दिखे तो फौरन डॉक्टर से परामर्श लें। डॉक्टर की मानें तो वैक्सीन लेने के बाद कोरोना का खतरा कम हो जाता है लेकिन इससे ऐसा नहीं है कि संक्रमण आपको नहीं हो सकता है। इसलिए बिहार सरकार द्वारा जारी की गई कोविड गाइडलाइन का जरूर पालन करें।
पिछले 8 दिन में कोविड केस
- 8 अप्रैल- 46 पॉजिटिव केस
- 7 अप्रैल - 20 पॉजिटिव केस
- 6 अप्रैल - 17 पॉजिटिव केस
- 5 अप्रैल - 21 पॉजिटिव केस
- 4 अप्रैल - 07 पॉजिटिव केस
- 3 अप्रैल - 12 पॉजिटिव केस
- 2 अप्रैल - 08 पॉजिटिव केस
- 1 अप्रैल - 09 पॉजिटिव केस
शनिवार को 46 नए पॉजिटिव केस
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बिहार में
46 नए केस मिले जबकि, 7 अप्रैल को 20 नए मरीज मिले थे। मरीजों के गले में खरास, सर्दी, बुखार लक्षण मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो 28 मार्च से 6 अप्रैल तक पटना में 34655 लोगों की जांच की गई। पॉजिटिविटी रेट अभी 0.21 प्रतिशत है।