फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भाजपा भगाओ रैली' से पहले अकेले पड़े लालू, माया के बाद सोनिया भी नहीं होंगी शामिल

Wed, 23 Aug 2017 09:54 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव - फोटो : Self
विज्ञापन
लालू की 'भाजपा भगाओ रैली' में तमाम दिग्गज नेताओं ने दूरी बना ली है। लालू ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इस रैली में शामिल नहीं होगी। बता दें कि लालू इस रैली के माध्यम से बिहार में आरजेडी की सियासी जमीन को बचाने में लगे हैं।
विज्ञापन


इससे पहले बसपा प्रमुख मायावती भी रैली में शामिल होने से इनकार कर चुकी हैं। मायावती ने जहां नहीं आने के संकेत दे दिए, वहीं मुलायम रैली में अखिलेश के साथ दिखेंगे इसकी उम्मीद भी कम है। ये तीन चेहरे बेशक यूपी की सियासत से हैं।

वैसे लालू और उनका परिवार 27 अगस्त को विपक्षी एकता को दिखाने की पूरी तैयारी में लगा है। बसपा सुप्रीमो के इस रैली में शामिल नहीं होने की सूचना को वे निराधार बता रहे हैं। उल्लेखनीय है कि लालू सार्वजनिक मंच से मायावती को राज्यसभा भेजने की बात कह चुके हैं, इसके बाद मायावती का राजद की रैली में शामिल न होना बताता है कि राजनीतिक सौदेबाजी में अभी सही मूल्यांकन का सबको इंतजार है।
विज्ञापन


पढ़ें- बिहारः नीतीश ने शरद को दी धमकी, बोले- लालू की रैली में होंगे शामिल तो होगी कार्रवाई    

वैसे कांग्रेस और वाम दल के अलावा अब तक इस रैली को लेकर अन्य किसी दल ने अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं की है, जबकि भाजपा विरोधी 18 दलों को निमंत्रण भेजा गया है। ममता पहले जरूर पटना आने की बात कही थीं, लेकिन उनके ताजा बयान प्रधानमंत्री मोदी के प्रति उनके नरम रुख को दिखा रहा है।

शरद यादव को लेकर भी यह चर्चा राजनीतिक गलियारे में चल रही है कि राजग में उनके बेटे के लिए जगह नहीं बन रही थी, जबकि जदयू से अलग होकर उन्होंने बेटे के लिए बिहार और दामाद के लिए हरियाणा में जमीन पा ली है।

पढ़ें- NDA में शामिल हुई जेडीयू, शरद ने पूछा- क्या हुआ महागठबंधन को मिले 5 साल के जनादेश का?    

जदयू की मानें तो यह भाजपा के खिलाफ नहीं बल्कि परिवारवाद और भ्रष्टाचार के समर्थन में रैली हो रही है। जदयू प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि रैली में वही शामिल होंगे जो भ्रष्टाचार और परिवारवाद के संरक्षक हैं। इधर, कहा जा रहा है कि राजद सुप्रीमो 27 की रैली को बाढ़ के मद्देनजर कुछ दिनों के लिए टाल सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें