फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कितनी भी कोशिशें कर ले, बिहार चुनाव में महागठबंधन की जीत तय: कांग्रेस

Mon, 09 Nov 2020 06:28 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
बिहार चुनाव में कांग्रेस के पर्यवेक्षक अविनाश पांडेय - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

कांग्रेस की ओर से बिहार चुनाव के पर्यवेक्षक अविनाश पांडेय ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने भाजपा पर सत्ता हासिल करने के किसी भी हद तक जाने के आरोप लगाए तो बिहार विधानसभा चुनाव में विपक्ष के महागठबंधन की जीत को तय बताया।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने कहा कि बिहार को देश का सबसे स्वाभिमानी राज्य माना जाता है। बिहार के लोग सब कुछ बर्दाश्त कर सकते हैं लेकिन वह किसी तरह का धोखा बर्दाश्त नहीं कर सकते। नीतीश कुमार और भाजपा ने अपने पिछले कार्यकाल में 'हॉर्स ट्रेडिंग' (विधायकों की खरीद-फरोख्त) के कई प्रयास किए थे।


उन्होंने कहा, वे जितना चाहें उतना प्रयास कर सकते हैं, लेकिन कांग्रेस या महागठबंधन के किसी भी विधायक को नहीं रोक पाएंगे। हमारे सभी निर्वाचित प्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारियों को जानते हैं और बिहार के लोगों के लिए कुछ अच्छा करना चाहते हैं। मुझे नहीं लगता कि महागठबंधन का कोई भी विधायक लालच में आएगा।
विज्ञापन


अविनाश पांडेय ने कहा कि मध्यप्रदेश, गोवा, मणिपुर, कर्नाटक या कोई भी अन्य राज्य हो, भाजपा सत्ता में आने के लिए हॉर्स ट्रेडिंग की पूरी एक श्रंखला चलाती है। मुझे पूरा विश्वास है कि बिहार में ऐसी स्थिति नहीं बन पाएगी। जमीनी स्थिति कल स्पष्ट हो जाएगी और महागठबंधन भारी महुमत के साथ सरकार बनाएगा। 
 

बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के कारण इस साल बिहार में हुए विधानसभा चुनाव तीन चरणों में आयोजित कराया गया था। चुनाव के परिणाम मंगलवार यानी 10 नवंबर को सामने आएंगे। चुनाव के एग्जिट पोल में राजद नेता और विपक्ष के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव को स्पष्ट बढ़त के संकेत दिखे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें