फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nitish Kumar : किस नेता के लिए नीतीश ने कहा- वह कितना इललीगल है; I.N.D.I.A. गठबंधन से क्या उम्मीद बताई

Mon, 28 Aug 2023 11:57 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : सितंबर की पहली तारीख को मुंबई में होने वाली I.N.D.I.A. गठबंधन में संयोजक बनाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पटना में साफ-साफ कह दिया। इसके अलावा उन्होंने भाजपा नेता के GK पर भी जवाब दिया।
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जिसे देश को आजादी कब मिली, यह नहीं मालूम है, वह कितना इललीगल है। इसलिए उन सब चीजों को छोड़िए न। उसका कोई वैल्यू है। हम तो उनलोगों की बातों पर अब ध्यान भी नहीं देते हैं। अब आजादी कब हुआ यह देख के लोगों को कब मिली यह मामलू नहीं है।

विज्ञापन




दरअसल, हाल में ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा था कि देश को आजादी 1947 में नहीं बल्कि जेपी आंदोलन के बाद मिली थी। इसके बाद सियासी सरगर्मी तेज हो गई। सोमवार को पटना में मीडिया ने इस मामले पर ही सीएम नीतीश कुमार से प्रश्न पूछा तो उन्होंने सम्राट चौधरी के GK पर ही सवाल उठा दिया। 

संयोजक बनाने के सवाल पर ऐसा बोले सीएम नीतीश
संयोजक बनने के सवाल पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमको कुछ नहीं चाहिए। हमको कुछ नहीं बनना है। मुंबई में I.N.DI.A. की बैठक में दूसरे लोगों को बनाया जाएगा। हम तो लोगों को एकजुट कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि सब लोग एक जुट हों और एक मंच पर लाना चाहते। सब मिलकर कुछ करे, हम यही चाहते हैं। कुछ व्यक्ति हम नहीं चाहते हैं। 
विज्ञापन


अब परदे के आगे हैं और खुलेआम इसका विरोध कर रहे हैं
सुप्रीम कोर्ट में जाति आधारित गणना पर सुनवाई के सवाल पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले यह लोग पीछे थे, अब परदे के आगे हैं और खुलेआम इसका विरोध कर रहे हैं। यह लोग शुरू से ही नहीं चाहती है कि बिहार में जाति आधारित गणना हो। इधर, कुछ लोग 24 घंटा में रिपोर्ट देने की मांग कर रहे हैं, उधर वहीं लोग रोक लगवाने की भी कोशिश कर रहे। सभी चीजों का विश्लेषण होगा सभी चीजों को देखा जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा तीसरी बार प्रधानमंत्री के उम्मीदवारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनका रहने दीजिए उनसे क्या लेना देना है? देश की जनता का मूड कुछ और है

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें