बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को 85.69 करोड़ रुपये की लागत से बने 6 भवनों का उदघाटन एवं 536.53 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 23 भवनों का शिलान्यास किया। पटना के एक अणे मार्ग से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नीतीश ने 85.69 करोड़ रुपये की लागत से बने 6 भवनों का बुधवार को उदघाटन किया। इसके साथ ही 536.53 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 23 भवनों का शिलान्यास किया।
इसके साथ ही बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड द्वारा सरकारी अंगीभूत महाविद्यालय (डिग्री कॉलेज) अरवल के भवन का शिलान्यास भी किया गया।इस अवसर पर सरदार पटेल भवन पटना में अधिष्ठापित कलाकृतियों का लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीतीश ने कहा कि सीतामढ़ी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का आज उद्घाटन किया गया है।
एम0आइ0टी0 मुजफ्फरपुर में 200 की क्षमता वाले बालक एवं बालिका छात्रावास का निर्माण होगा
उन्होंने कहा कि आज के शिलान्यास कार्य के बाद पटना समाहरणालय का निर्माण, समस्तीपुर एवं भोजपुर में अभियंत्रण महाविद्यालय का निर्माण, मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के अंतर्गत विभिन्न जिलों खगड़िया, पूर्णिया, सारण, गया, शिवहर, भागलपुर एवं बांका में एक-एक खेल भवन सह व्यायामशाला भवन का निर्माण, एम0आइ0टी0 मुजफ्फरपुर में 200 की क्षमता वाले बालक एवं बालिका छात्रावास का निर्माण हो सकेगा।