फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से अनाथ हुए बच्चों को हर महीने दिए जाएंगे 1500 रुपये, नीतीश सरकार का एलान

Sun, 30 May 2021 01:08 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

 कोरोना में अनाथ हुए बच्चों के लिए राज्य सरकारें आगे आ रही है। बिहार सरकार ने भी अनाथ बच्चों के लिए आर्थिक मदद का एलान किया है। इससे पहले पीएम केयर्स फंड से भी ऐसे बच्चों की मुफ्त शिक्षा और आर्थिक सहायत देने की घोषणा की गई। 
विज्ञापन
नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 कोरोनावायरस महामारी में अनाथ हुए बच्चों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एलान के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी घोषणा की है। बिहार सरकार कोविड के दौरान अनाथ हुए बच्चों को हर महीने 1500 रुपये देने का फैसला किया है।  बता दें कि बिहार में कोरोना की दूसरी लहर कहर बनकर टूटी है। राज्य में बड़ी संख्या में बच्चे अनाथ हो गए हैं। किसी परिवार में बच्चे के सिर से पिता का साया उठ गया..तो किसी घर में मां की ममता खत्म हो गई। कुछ परिवारों में तो माता-पिता दोनों की मौत हो गई। ऐसे में बच्चों के सामने भविष्य को लेकर संकट खड़ा हो गया है।

विज्ञापन


पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने भी राज्य सरकारों और जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि कोविड के दौरान अनाथ हुए बच्चों की जिम्मेदारी जिला प्रशासन लें और सुनिश्चित करें कि उनका रहन सहन, खान-पान और शिक्षा सही तौर पर तो उपलब्ध हो रही है या नहीं। 

पीएम केयर्स फंड से बच्चों को मिलेगा 10 लाख रुपये
शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के दौरान अनाथ हुए बच्चों के लिए बड़ा एलान किया। पीएम ने कहा कि ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता की मौत कोविड-19 महामारी से हुई। उन्हें 'पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन' योजना के तहत 18 साल की उम्र तक हर महीने आर्थिक मदद दी जाएगी। 23 साल की उम्र पूरी होने पर उन्हें पीएम केयर्स फंड से 10 लाख रुपये मिलेंगे। 
विज्ञापन


अनाथ बच्चों की शिक्षा का खर्च भी उठाएगी सरकार
इसके अलावा बच्चों की शिक्षा का खर्च भी इसी फंड के तहत दिया जाएगा। 10 साल से कम उम्र के बच्चों का नजदीकी केंद्रीय विद्यालय या निजी स्कूल में दाखिला, फीस, और किताबों का खर्च भी सरकार उठाएगी। जिन बच्चों को हायर एजुकेशन के लिए लोन चाहिए उन्हें भी राहत दी जाएगी। लोन का ब्याज पीएम केयर्स फंड से दिया 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें